हेल्थ डेस्क: मखाना जिसे इंग्लिश में 'Foxnut' के नाम से जाना जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाएं जाते है। जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि भगवान की पूडा में पंच मेवा में इसका इस्तेमाल करना बहुत ही जरुरी माना जाता है। रोजाना 25 ग्राम मखाना खाने से आप कई खतरनाक बीमारी से खुद को बचा सकते है लेकिन इसका सेवन इससे ज्यादा किया तो यह फायदे के बदल नुकसान कर सकता है।
आपको बता दें कि मखाना में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटैशियम, अच्छ फाइबर , सैचुरेटेड फैट कम, एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और जिंक पाया जाता है। इसके अलावा इसमें सोडियम कोलेस्ट्राल बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है। जो कि आपकी सेहत के लिए सही है। जानिए इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारें में। (Navratri 2018: नवरात्र में डायबिटीज के मरीज इस तरह रखें व्रत, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर )
ब्लडप्रेशर करें कंट्रोल
मखाना में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। (खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली बनें पूरी तरह से vegan,जानिए क्या है ये और इसके फायदें )
वजन करें कम
मखाना में उच्च फाइबर और फैट कम होता है। इसके साथ ही शइमें ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है। जो कि वजन कम करने में मदद करता है। जिससे आपकी बॉडी का फैट आसानी से कट जाता है।
दिल को रखें हेल्दी
मखाने में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में मदद करता है। जिससे आपको हार्ट संबंधी समस्याओं से बचाव होता है।