1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली बनें पूरी तरह से vegan,जानिए क्या है ये और इसके फायदें

खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली बनें पूरी तरह से vegan,जानिए क्या है ये और इसके फायदें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 08:37 am IST,  Updated : Oct 09, 2018 08:50 am IST

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली अपने आप को फिट रखने के लिए वेगन(vegan)बन गए हैं।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली अपने आप को फिट रखने के लिए वेगन(vegan)बन गए हैं। आपको बता दें कि इनसे पहले सेरेना विलियम्स और लियोन मेसी भी वेगन में शामिल हो चुके हैं। सोर्स के मुताबिक इंडियन क्रिकेट टीम कैप्टन विराट कोहली पिछले 4 महीने से अंडा, दूध या कोई भी डेरी प्रोडक्ट का यूज नहीं कर रहे हैं। विराट अपनी फिटनेस का कितना ख्याल रखते हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है अब जब वह पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी बन गए हैं तो वह उसके जगह पर प्रोटीन शेक, सब्जियों का जूस, और दूसरी तरह की वेजीटेबल डाइट का सहारा ले रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक कोहली ने हर तरह के ऐनिमल प्रोटीन से दूरी बनाकर रखी है। वह 4 महीने से हर तरह के मांसाहारी से दूरी बनाए हुए हैं और उन्हें लगता है कि ऐसा करने से खेल में भी सुधार हुआ है। सिर्फ मांसाहारी ही नहीं वह हर तरह के डेयरी प्रोडक्ट से भी दूर हैं। वह खाने में केवल प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया ही खा रहे हैं। उन्होंने अंडे और डेयरी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है।

एक सूत्र ने बताया, 'कोहली 4 महीने से केवल वेगन खाना (वो शाकाहारी जो दूध और डेयरी के प्रोडक्ट नहीं खाते) ही खा रहे हैं और उन्हें लगता है कि इससे पाचन शक्ति अच्छी हो गई है। इसी वजह से वह ज्यादा स्वस्थ्य महसूस करते हैं।'

विराट कोहली पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस कारण वह मांसाहारी खाने के शौकीन थे, लेकिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए उन्होंने सब छोड़ दी। विराट कोहली ने अपने पुराने इंटरव्यूज में अक्सर बताया है कि बटर चिकन उनका फेवरेट है। विराट नॉनवेज फूड का काफी शौकीन है, लेकिन उन्होंने अब ये सब छोड़ दिया है।

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने भी कुछ वक्त पहले भी शाकाहार अपनाने का फैसला किया था। इसी साल जुलाई में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि वेजिटेरियन बनना उनके बेहतरीन फैसलों में से एक है।

वेजिटेरियन क्या है:

शाकाहारी लोग पेड़-पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसमें सब्जियां, फल, सूखे मेवे, जड़ी बूटियां जैसी कई चीजें शामिल होते हैं। इसके साथ ही शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, छाछ, मक्खन आदि का सेवन करते हैं। कुछ शाकाहारी लोग अंडे का भी सेवन कर लेते हैं। वेजिटेरियन डाइट प्लान में इन चीजों को शामिल किया जाता है।

वेजिटेरियन डाइट प्लान में किन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं:
वेजिटेरियन डाइट में लोग डेयरी और पेड़ पौधों से मिले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसी वजह से वह कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचते हैं। फिश, क्रैब, मटन, अंडा, अंडे से बने खाद्य पदार्थ चिकन आदि खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं।

वेगन क्या है:
वेगन डाइट प्लान में जानवरों से मिलने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है। वह सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए वेगन डाइट प्लान का सेवन करते हैं।

वेगन डाइट प्लान में कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं:
अगर आप वेगन डाइट प्लान फॉलो करने की सोच रहे हैं तो उस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना होता है। इनमें मीट, शहद, दूध, दही, सीफूड,चिकन, मटन, अंडे, घी, मखक्न और इनसे बनी चीजों का भी सेवन नहीं किया जाता है।

वेगन डाइट प्लान को फॉलो करने के फायदे

वेगन डाइट से आप वजन तेजी से घटा सकते हैं।

कई लोगों को प्रोटीन और कैलोरी में अंतर नहीं पता होता। प्रोटीन के नाम पर ये लोग हाई कैलोरी वाली चीजें खाने लगते हैं इसलिए उनका वजन डाइटिंग के बावजूद बढ़ता रहता है। लेकिन अगर आप वेगन डाइट लेते हैं इसका खतरा कम रहता है।

वेगन डाइट फॉलो करते समय लोगों को लग सकता है कि फल और सब्जियां तो शरीर के लिए फायदेमंद है इसलिए जितना मर्जी उतना खाओ, लेकिन इन लोगों का ये सोचना गलत है।
अगर आप दिनभर कुछ न कुछ खाते रहते हैं तो हेल्दी डाइट के बावजूद आपका वजन नहीं घटेगा। अच्छी सेहत के लिए 24 घंटे में दो बार नाश्ता और दो बार खाना खाना चाहिए। वजन कम करना है तो आपको नाश्ता हैवी करना चाहिए जबकि रात का खाना बहुत हल्का होना चाहिए। इसके बीच में दोपहर में संतुलित खाना और शाम को हल्का-फुल्का नाश्ता कीजिए।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल