प्रेग्नेंसी के समय आ रही है उल्टियां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
प्रेग्नेंसी के समय आ रही है उल्टियां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
India TV Lifestyle Desk
Published : May 15, 2016 12:23 pm IST, Updated : May 15, 2016 12:23 pm IST
अगर प्रेग्नेंसी के समय ज्यादा उल्टियां हो रही है तो उसका उपचार तुरंत करना चाहिए। जिससे ज्यादा परेशानी से गुजरना पडें। उल्टियों की यह समस्या आप घरेलू उपायों से भी कर सकती है। जिसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होती है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।
tost
सुबह उठने से पहले ही बिस्किट या टोस्ट को खाने से पेट में हो रही बेचैनी थोड़ी कम हो जाती है जिससे बिस्तर से उठते ही उल्टी नहीं होती है।
प्रेग्नेंट महिला को उल्टी से निजात दिलाने के लिए हर्र को पीसकर शहद के साथ चटाएं। इससे उल्टी बंद कर देता है।
एक चम्मच तुलसी का रस पीने से उल्टी की समस्या से निजात मिल जएगा।
थोड़ा सा अजवाइन खाना खाने के बाद जरुर खाना चाहिए। इससे आपको मिचली या उल्टी नहीं आएगी।