1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सत्तू के सेवन करने के है ये कमाल के फायदे, जानिए

सत्तू के सेवन करने के है ये कमाल के फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2016 02:35 pm IST,  Updated : May 10, 2016 02:37 pm IST

गर्मियों समय में इसका सेवन करने से आपको कई बीमारियों जैसे कि लू, एलर्जी और पाचन क्रिया को सही रखता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आप आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है। कई बार ऐसा होता है कि गर्मियों में खाना खाने के बाद आपको इसे डाइजेशन..

sattu- India TV Hindi
sattu

हेल्थ डेस्क: खासतौर पर गर्मियों के मौसम में इसका इस्तेमाल किया जाता है। चने का सत्तू हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, मैग्नीशियम औप फॉस्फोरस पाया जाता है। जोकि आपके शरीर के लिए लाभकारी होता है।

ये भी पढ़े-

गर्मियों समय में इसका सेवन करने से आपको कई बीमारियों जैसे कि लू, एलर्जी और पाचन क्रिया को सही रखता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आप आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है। कई बार ऐसा होता है कि गर्मियों में खाना खाने के बाद आपको इसे डाइजेशन करने में समस्या होती है, लेकिन इसका सेवन करने इस समस्या से निजात मिल सकता है।

 
कई बार डाइटिंग के लिए लोग घंटों भूखे रहते हैं जिससे वजन तो आसानी से कम हो जाता है, लेकिन ज्यादा समय तक भूखे रहने से सेहत पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन चने का सत्तू इन सारी समस्याओं को खत्म करता है।

सत्तू का सेवन आज से नहीं बल्कि पुराने जमाने से किया जा रहा है। आयुर्वेद के अनुसार इसके सेवन करने से गले के रोग, प्यास, उल्टी, आंखो संबंधी समस्या, भूख को कंट्रोल करने आदि की ताकत होती है। साथ ही अगर आपकी बॉडी में कमजोरी है तो इसका सेवन करना आज से ही शुरु कर दीजिए।

सत्तू का सेवन करने का भी एक नियम होता है। इसके अनुसार कभी भी दांतों की सहायता से इसका सेवन नहीं करना चाहिए। खाना खाने से पहले या बाद में इसका सेवन न करें। साथ ही इसका सेवन दूध के साथ कभी न करें। गाढे सत्तू का सेवन न करें, क्योंकि इसे पचाने में ये भारी हो जाएगा। इसका सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।

दिन में केवल एक बार इसका सेवन करें। खासकर रात के समय तो बिल्कुल न करें। जानिए इसका सेवन करने से क्या-क्या फायदे है।

अगली स्लाइड में पढ़े फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल