1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. प्रेग्नेंसी के समय मीठे पेय पदार्थ का सेवन करने से संतान में बढता है मोटापा

प्रेग्नेंसी के समय मीठे पेय पदार्थ का सेवन करने से संतान में बढता है मोटापा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2016 01:57 pm IST,  Updated : May 10, 2016 01:59 pm IST

गर्भावस्था के दौरान कृत्रिम मीठे पेय पदार्थो का सेवन करने वाली महिलाओं की संतान को मोटापे का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को प्रकाशित एक नए शोध में यह पता चला है।

artificially sweetened beverages consumed in pregnancy- India TV Hindi
artificially sweetened beverages consumed in pregnancy

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापा से ग्रसित है, लेकिन अपने बच्चे भी इससे अछूते नहीं रह पाए है। माना जाता है कि अधिक मात्रा में जंक फू़ड के इस्तेमाल से मोटापे की समस्या ज्यादा होती है। लेकिन एक शोध में ये बात सामने आई कि शिशु का मोटापा उसकी मां के कारण होता है। यानी कि प्रेग्नेंसी के समय कृत्रिम मीठे पेय पदार्थ का सेवन करने से संतान को मोटापा का सामना करना पडता है।

ये भी पढ़े- मोटापा से है परेशान, तो रोजाना करें इस ड्रिंक का सेवन

गर्भावस्था के दौरान कृत्रिम मीठे पेय पदार्थो का सेवन करने वाली महिलाओं की संतान को मोटापे का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को प्रकाशित एक नए शोध में यह पता चला है।

कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनीटोबा के मुख्य लेखक मेघन आजाद ने बताया, "हमारे अध्ययन ने वह पहला मानव साक्ष्य उपलब्ध कराया है, जो बताता है कि गर्भावस्था के दौरान कृत्रिम मीठे पेय पदार्थों की खपत शिशु के वजन परिवर्तन से जुड़ी हुई है।"

इस अध्ययन के लिए शोधार्थियों ने 3,033 मां-शिशु की जोड़ी का आकलन किया। इस दौरान मां द्वारा गर्भावस्था में लिए जाने वाले पेय पदार्थो का शिशु के बॉडी मास इंडेक्स पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया गया।

शोध में 30 प्रतिशत महिलाओं ने कृत्रिम पेय पदार्थो जैसे सॉफ्ट ड्रिंक और चाय-कॉफी के सेवन की बात स्वीकारी। वहीं 5.1 प्रतिशत महिलाओं में नियमित तौर पर इन पदार्थो का सेवन पाया गया और उनकी संतान के पहले साल में मोटापे के दोगुने जोखिम की संभावना देखी गई।

यह शोध अमेरिकी पत्रिका जेएएमए पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित हुआ है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल