Saturday, January 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एमपी से लेकर ओडिशा और तमिलनाडु तक एक के बाद एक भीषण हादसे, दर्जनों लोगों की मौत

एमपी से लेकर ओडिशा और तमिलनाडु तक एक के बाद एक भीषण हादसे, दर्जनों लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के धार से लेकर ओडिशा के क्योंझर और तमिलनाडु के मदुरन्थाकम तक से भीषण हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। इन सड़क हादसों में अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हैं।

Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
Published : May 16, 2024 07:36 am IST, Updated : May 16, 2024 09:54 am IST
कई राज्यों में भीषण हादसे। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : ANI कई राज्यों में भीषण हादसे। (सांकेतिक फोटो)

बीते बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह तक भारत के विभिन्न राज्यों से भीषण सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। इन हादसों में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। जिन राज्यों में ये भीषण सड़क हादसे हुई हैं वे मध्य प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु हैं। आइए एक एक कर के जानते हैं इन हादसों की पूरी कहानी हमारी इस खबर के माध्यम से। 

मध्य प्रदेश के धार में 8 की मौत

देर रात मध्य प्रदेश के धार जिले से भीषण हादसे की खबर आई थी। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक शख्स घायल भी हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण बोलेरो गाड़ी का टायर फटना रहा। टायर फटने से गाड़ी किसी भारी वाहन से टकरा गई जिसमें बोलेरो में सवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे हुआ है।

ओडिशा में 6 की मौत

हादसे की दूसरी घटना ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में हुई है। बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक एक कार में सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वे एक ही परिवार के सदस्य थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

तमिलनाडु में 4 की मौत

हादसे की तीसरी बुरी खबर तमिलनाडु से आई है। यहां चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदुरन्थाकम में एक बस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो देने के कारण लॉरी से टकरा जाने से हुआ है। 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क दुर्घटना, आठ लोगों की मौके पर मौत से मचा हड़कंप

खुशखबरी: रहिए तैयार, इस बार वक्त से पहले आ रहा मानसून, जानिए कब-कहां देगा दस्तक

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement