हेल्थ डेस्क: यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पेट के बल सोना बहुत आरामदायक होता है लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि लगातार पेट के बल सोने से आपके शरीर को कई तरह की नुकसान को झेलना पड़ सकता है। ज्यादा टाइम अगर आप पेट के बल सोते हैं तो इसका पूरा असर आपके पेट पर पड़ेगा और धीरे-धीरे आपके पूरी शरीर में कई तरह की प्रॉब्लम शरू होने लगेगी। ये तो हम सभी को मालूम है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पर्याप्त नींद लेना ही काफी नहीं होता है। स्वस्थ रहने के लिए सही पोजिशन में सोना भी बेहद अहम है। अगर आप सहीतरह से नहीं सोते हैं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। चलिए जानते हैं गलत पोजिशन में सोने से होने वाली परेशानियों के बारे में...
दिनभर दफ्तर और घर के कामों के बाद जैसे ही आप बिस्तर पर पहुंचते हैं तो सोते समय कहीं आप भी पेट के बल तो नहीं सोते हैं? अगर हां तो आपको बता दें ऐसे सोने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। आईए जानते हैं पेट के बल सोने के दुष्प्रभावों के बारे में...
पीठ पर बुरा असर
पेट के बल सोने से जोड़ों, गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है। जिसकी वजह से 8 घंटे सोने के बावजूद आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती और आप अगले पूरे दिन थकान महसूस करते रहते हैं।