1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कहीं भी चीजें रखकर भूल जाते है, तो करें ये छोटा सा काम

कहीं भी चीजें रखकर भूल जाते है, तो करें ये छोटा सा काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2018 07:43 am IST,  Updated : Aug 06, 2018 07:43 am IST

यह नुस्खा हाल ही में हुए एक शोध के बाद ईजाद हुआ है। शोध के निष्कर्ष के अनुसार, भविष्य के काम का अभिनय करने जैसी वैकल्पिक तकनीकें पीड़ित की स्मरणशक्ति बेहतर कर सकती हैं।

Memory- India TV Hindi
Memory

हेल्थ डेस्क: जब आप कोई महत्वपूर्ण काम भूल जाते हैं या घर की चाभी कहीं छोड़ आते हैं तो आपको खुद पर गुस्सा आता होगा। अगर ऐसा है तो जिस काम को आप याद करना चाहते हैं, उसका अभिनय करें या ऐसा करें जैसे आप वास्तव में वह काम कर रहे हैं। इससे आपको वह काम याद रखने में मदद मिलेगी। यह नुस्खा हाल ही में हुए एक शोध के बाद ईजाद हुआ है। शोध के निष्कर्ष के अनुसार, भविष्य के काम का अभिनय करने जैसी वैकल्पिक तकनीकें पीड़ित की स्मरणशक्ति बेहतर कर सकती हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस तकनीक में कोई व्यक्ति जिस बात को याद रखना चाहता है, उसे जीवंत करें और इस तरह नाटक करें, जैसे वह उस काम को वास्तव में कर रहा है।

इंग्लैंड के चिचेस्टर विश्वविद्यालय में मनोवैज्ञानिक और मुख्य शोधकर्ता एंटोनियो पेरिएरा के अनुसार, काम आने वाली चीजों को अक्सर भूलना अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, "शोध में यह खुलासा हुआ कि योजनाओं को याद रखने में इन उपायों से फायदा होता है।"

(इनपुट आईएएनएस)

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल