बड़े काम की है हल्दी, इन गंभीर बीमारियों से दिलाती है तुंरत निजात
बड़े काम की है हल्दी, इन गंभीर बीमारियों से दिलाती है तुंरत निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 18, 2018 11:31 pm IST, Updated : Jan 18, 2018 11:31 pm IST
हल्दी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। यह स्किन और शरीर की कई बीमारियों को ठीक कर देती है। हल्दी एंटीसेप्टिक होती है। इसकी सिर्फ गांठ ही नही पत्ते भी बहुत लाभकारी होते है। तो जानिए कई गुणों से भरपूर हल्दी के गुणों के बारें में।
Alzheimer
अल्जाइमर रोग को रोके
यह एक भूलने की बीमारी होती है। जो कि दिमाग में इंफ्लामेशन के कारण होती है। हल्दी दिमाग के जाकर ऑक्सीजन संचारक को बढ़ाती है। जिससे इस बीमारी से निजात मिल जाता है।
wrinkles
झुर्रियों को हटाए
चेहरे पर पड़ रही झुर्रियों मिटाने में हल्दी बहुत फायदेमंद है। हल्दी को आप अलग-अलग तरह की चीजों में मिलाकर इस्तेमाल करेंगी, तो आपके चेहरे पर पड़ रही झुर्रियां दूर हो जाएंगी और त्वचा दमकेगी। इसके लिए कच्चे दूध, टमाटर का रस, चावल का आटा और हल्दी एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने दें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी डेड हो रही स्कीन को रिपेयर करता है।