बड़े काम की है हल्दी, इन गंभीर बीमारियों से दिलाती है तुंरत निजात
बड़े काम की है हल्दी, इन गंभीर बीमारियों से दिलाती है तुंरत निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 18, 2018 11:31 pm IST, Updated : Jan 18, 2018 11:31 pm IST
हल्दी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। यह स्किन और शरीर की कई बीमारियों को ठीक कर देती है। हल्दी एंटीसेप्टिक होती है। इसकी सिर्फ गांठ ही नही पत्ते भी बहुत लाभकारी होते है। तो जानिए कई गुणों से भरपूर हल्दी के गुणों के बारें में।
burn
जलने के निशान करें छूमंतर
रसोई में खाना बनाते वक्त या किसी दुर्घटना में अगर आपकी स्किन जल गई है, तो हल्दी एक बहुत ही अच्छी एंटीसेप्टिक है। ये जलन कम करने के साथ जलने के निशानों को भी मिटाती है। बस हल्दी को ऐलोवेरा जैल के साथ मिलाकर लगाएं।
teeth
दांतो को करें मजबूत
गैस पर हल्दी की गाँठें जलाकर इस जली हुई हल्दी को पीसकर उसमें समान मात्रा में पिसी हुई अजवायन मिला लें। इससे रोजाना मंजन करें। हिलते दाँत मजबूत हो जायेंगे।