Pan Roasted Garlic Mushroom and Baby Potatoes: घर पर ऐसे बनाएं मशरूम और आलू की स्पेशल रेसिपी
Pan Roasted Garlic Mushroom and Baby Potatoes: घर पर ऐसे बनाएं मशरूम और आलू की स्पेशल रेसिपी
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 30, 2019 06:08 pm IST, Updated : Aug 30, 2019 06:08 pm IST
आज हम आपको बताने जा रहे है बेबी पैटेटो और मशरूम की बेहतरीन रेसिपी। जिसमें लहसुन का टेस्ट आपने बार-बार खाने से रोक नहीं पाएंगे।
Image Source : FOXYFOLKSYPan Roasted Garlic Mushroom and Baby Potatoes
Pan Roasted Garlic Mushroom and Baby Potatoes: आपने आलू या फिर मशरूम की कई तरह की रेसिपी बनाकर खाई होगी। कई लोगों को मशरूम काफी पंसद होते है। जिसे वह विभिन्न तरीके से खाना पसंद करता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है बेबी पैटेटो और मशरूम की बेहतरीन रेसिपी। जिसमें लहसुन का टेस्ट आपने बार-बार खाने से रोक नहीं पाएंगे।
सामग्री
4 चम्मच बटर
कुछ लहसुन की कली
2 कप बेबी पैटेटो (छोटे आकार के आलू)
2 कप साफ मशरूम
1 चम्मच सुखी रोजमैरी(Rosemarry)
1 चम्मच ताजी तुलसी
3 चम्मच सोया सॉस
स्वादानुसार नमक
काली मिर्च पाउडर
ऐसे बनाएं लहसुन मशरूम और बेबी पोटैटो रेसिपी
सबसे पहले आलू एक पैन में पानी डालकर उबाले। इसके साथ ही इसमें 2 चम्मच सोया सॉस भी डाल दें।
इतने ज्यादा न पकाएं। कम से कम 10 मिनट बाद गैंस बंद करके इसे छिलकर छोटे आकार में काट लें।
अब एक पैन लें और इसमें बटर डाले। जब बटर पिघल जाए तो इसमें लहुसन डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें आलू और मशरूम डालकर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
अब इसमें रोजमैरी, तुलसी, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और तुलसी डालकर फ्राई करें।
अब इसे एक सर्विंग बाउल में पलट लें। आपका रेसिपी बनकर तैयार है इसे आप अपने फेवरेट चिकवन या फिर किसी अन्य चीज के साथ खा सकते है।