Recipe: सावन में इस बार जरूर बनाएं गोले की कतली, स्वाद ऐसा कहेंगे 'वाह! क्या बात है'
Recipe: सावन में इस बार जरूर बनाएं गोले की कतली, स्वाद ऐसा कहेंगे 'वाह! क्या बात है'
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 11, 2020 10:37 am IST, Updated : Jul 11, 2020 10:41 am IST
सावन के महीने में आज हम आपको गोले की कतली बनाना बताएंगे। इसे खाने के बाद आप कहेंगे 'वाह क्या बात है।'
Image Source : INSTAGRAM/VARSHAGAVANEGole ki katli - गोले की कतली
सावन में नई-नई तरह के पकवानों को खाकर पेट के साथ-साथ मन भी खुश हो जाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस दौरान कई तरह के पकवान लोगों के यहां बनते हैं। इन सभी पकवानों का स्वाद एक दूसरे से भले ही एक दम अलग होता हो लेकिन खुशबू इन व्यंजनों को चखने को मजबूर जरूर कर देती है। ऐसे में आज हम आपको एक नई डिश बताएंगे जिसे खाने के बाद आप कहेंगे 'वाह क्या बात है।' आज हम आपको गोले की कतली बनाने का तरीका बताते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और बनाने में लगने वाला सारा सामान आपके किचन में ही मौजूद है।
गोले की कतली बनाने के लिए जरूरी चीजें
गोला
चीनी
सबसे पहले बनाइए एक तार की चाशनी
चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन को धीमी आंच पर चढ़ा दें। इस बर्तन में आप दो गिलास पानी डालें। पानी के खौलते ही उसमें डेढ़ गिलास चीनी डालें। चीनी धीरे-धीरे घुलने लगेगी। चीनी में तीन-चार उबाल आते थोड़ा सा घोल पोरे पर लें और देखें कि चाशनी एक तार की बनी है या नहीं। जब तक चाशनी एक तार की न बन जाए तब तक चीनी को खौलाते रहे। चाशनी के एक बार की बनते ही गैस बंद कर दें।
गोले की कतरी बनाने की विधि
एक तार की चाशनी बनते ही उसमें तुरंत महीन कटा हुआ गोला डाल दें। गोला डालने के बाद चाशनी को अच्छे से चलाएं और किसी प्लेट में निकालें। अब इसे प्लेट में कंछुली की सहायता से फैला दें और जमने के लिए रख दें। करीब एक दो घंटे बाद आप देखेंगे कि कतली जम गई है। अब चाकू की सहायता से इसके चौकोर पीसेज करके प्लेट में निकाल लें। आपकी गोले की कतली खाने के लिए एकदम तैयार है।