1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सावन में खाइए यूपी स्टाइल सूत फेनी, बनाने में लगेंगे सिर्फ 5 मिनट

Recipe: सावन में खाइए यूपी स्टाइल सूत फेनी, बनाने में लगेंगे सिर्फ 5 मिनट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 08, 2020 07:10 am IST,  Updated : Jul 08, 2020 07:10 am IST

आज हम आपको सूत फेनी की एक आसान सी रेसिपी बताते हैं। इस तरह की सूत फेनी ज्यादातर यूपी में खाई जाती है।

Sut Feni - India TV Hindi
Sut Feni - सूत फेनी Image Source : INSTAGRAM/BHAGYASH2108

सावन के महीने में तरह-तरह के पकवान लोगों के घरों पर बनते हैं। इन लजीज पकवानों की लिस्ट भारत में बहुत लंबी है। हर जगह की अपनी खास डिश होती है। आज हम आपको सावन में बनने वाली सूत फेनी की रेसिपी बताते हैं। सूत फेनी अलग अलग जगहों पर अलग स्टाइल में बनाई और खाई जाती है। लेकिन आज हम आपको सूत फेनी की एक आसान सी रेसिपी बताते हैं। इस तरह की सूत फेनी ज्यादातर यूपी में खाई जाती है। खास बात है कि इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही इसे बनाने में आपको सिर्फ 5 मिनट ही लगेंगे।

Recipe: सावन में जरूर बनाइए गुण और आटे से मीठे पुए, पेट और मन दोनों हो जाएंगे खुश

सूत फेनी के लिए जरूरी सामग्री

सूत फेनी

दूध
चीनी
इलायची

Recipe: सावन में घर पर बनाइए यूपी की ये मशहूर खोए भरी पूड़ी, खाने में बहुत टेस्टी और तरीका भी आसान

बनाने की विधि- सावन के दौरान सूत फेनी हलवाई की दुकानों पर आपको आसानी से मिल जाएगी। सूत फेनी को घर पर तैयार करना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए आप सूत फेनी को बाजार से खरीद लीजिए। घर पर अब एक बर्तन में दूध डालें। दूध उतना ही डालें जितना ही कि सूत फेनी आपको खाना हो। यहां पर हम एक कटोरी सूत फेनी बना रहे हैं तो हमने करीब एक गिलास दूध लिया और बर्तन में डाल दिया। इस दूध में खौल आते ही इसमें करीब 2 से 3 चम्मच चीनी डाल दें। 

चीनी डालने के बाद दूध को कंछुली से चलाएं, ताकि दूध में चीनी मिल जाए और जल्दी घुल भी जाए। अब इसमें इलायची को कूट कर डाल दें। इलायची डालने से सूत फेनी स्वाद में और अच्छी लगेगी। इलायची डालने के बाद अब इसमें करीब 50 ग्राम सूत फेनी डाल दें। सूत फेनी डालने के बाद तुरंत गैस बंद कर दें। अब इसे कटोरी में निकाल लें। आपकी सूत फेनी खाने के लिए एकदम तैयार है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल