बेसन, सूजी और आटे का इस्तेमाल हर घर में होता है। नाश्ते में पकौड़े बनाने हों या फिर लंच और डिनर में रोटी। बच्चों के लिए हलवा बनाना हो या फिर मेहमानों के लिए पूरी तलनी हो इन सभी चीजों का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इनको सही तरीके से रखना भी बहुत ही जरूरी है। बारिश होने पर या मॉनसून के सजीन में इनमें बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं। कई बार तो बिना बारिश के भी इनमें कीड़े नजर आते हैं। रख-रखाव में कमी के कारण ही ऐसा होता है। अगर आप भी बेसन, सूजी और मैदे में जल्दी कीड़े लगने से परेशान हो रहे हैं तो इन खास टिप्स की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
बेसन, सूजी, आटा और मैदा स्टोर करने के 5 आसान टिप्स
दालचीनी
दालचीनी की मदद से सूजी, बेसन, आटे और मैदा को कीड़े लगने से बचाया जा सकता है। इसके लिए एक से दो इंच दालचीनी के टुकड़े को कागज में लपेटकर सूजी और बेसन के डिब्बे में डाल जें। ऐसा करने से कीड़े नहीं लगेंगे।
एयर टाइट कंटेनर
मैदा, बेसन, सूजी और आटे में कीड़ों को रोकने के लिए उन्हें कांच, मेटल या फिर किसी अच्छे और मोटे प्लास्टिक के एयर टाइट कंटेनर्स में रखे। ऐसा करने से न ही कीड़े लगेंगे और न ही उनमें नमी होगी।
पुदीने की पत्तियां
Image Source : instagram/ singh_skitchenpudina
वहीं सूजी और बेसन को कीड़ों से बचाने के लिए इनमें सूखी पुदीने की पत्तियों को रखा जा सकता है। पुदीने की खुशबू से इनमें कीड़े नहीं लगते हैं।
तेज पत्ता या नीम के पत्ता
तेज पत्ते या नीम के पत्तों को सूजी, मैदा और बेसन के कंटेनर्स में रखने से कीड़े नहीं लगते। ये कीड़े से तो बचाते ही हैं साथ ही नमी से भी बचाव करते हैं।
कढ़ाही में भून लें
सूजी और बेसन को हल्का सा कढ़ाही में भूनकर डिब्बे में बंद करके रखा जा सकता है। ऐसा करने से इनमें कीड़े लगने की संभावना कम होती है।
रेफ्रिजरेटिंग
अगर आपको सूजी, मैदा और बेसन लंबे समय के लिए स्टोर करके रखना है तो आप इन्हें फ्रिज में भी रख सकते हैं। इन सभी चीजों को रेफ्रिजरेटर में रखने से ये बहुत दिनों तक फ्रेश रहते हैं और इनमें कीड़े भी नहीं लगते।
पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-
Latest Lifestyle News