1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कोलकाता की फेमस स्ट्रीट चाट, आलू काबली बनाने की आसान रेसिपी, चटकारे लेकर खाएं

कोलकाता की फेमस स्ट्रीट चाट, आलू काबली बनाने की आसान रेसिपी, चटकारे लेकर खाएं

अगर आप चाट खाने के शौकीन हैं तो एक बार कोलकाता की फेमस आलू काबली चाट जरूर ट्राई करें। इस चाट का चटपटा और खट्टा मीठा स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। नोट कर लें आलू काबली की रेसिपी।

आलू काबली चाट रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आलू काबली चाट रेसिपी

भारत में चाट लवर्स की संख्या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। यहां एक शहर की अलग-अलग गलियों में आपको कई तरह की चाट खाने को मिल जाएंगी। जम्मू लेकर केरल और गुजरात से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक हर राज्य में कोई न कोई चाट फेमस है। यहां शादियों में और बड़े फंक्शन में भी चाट परोसी जाती हैं। पत्ता चाट, आलू चाट, टिक्की, भल्ला पापड़ी, दही भल्ला और न जाने कितने तरह की चाट बनाकर सर्व की जाती हैं। आज हम आपको पश्चिम बंगाल की एक फेमस चाट की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आलू काबली चाट कहते हैं। वैसे तो पूरे बंगाल में आपको आलू काबली खाने को मिल जाएगी, लेकिन कोलकाता की आलू काबली चाट का स्वाद ही अलग होता है। एकदम चटपटा और खट्टा स्वाद आपको इस चाट का दीवाना बना देगा। आइये जानते हैं आलू काबली चाट कैसे बनाते ह

आलू काबली चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 3 उबले हुए मीडियम साइज के आलू
  • 1/4 कप उबली पीली वाली मटर
  • 1/4 कप स्प्राउटेड काला चना
  • 1 बारीक कटी प्याज
  • 4 बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया
  • 4 चम्मच इमली का गूदा
  • 1/2 नींबू
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच भाजा मसाला ( भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सूखी लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी हरी इलायची, सभी को बारीक पीसकर पाउडर बना लें) 

आलू काबली रेसिपी

पहला स्टेप- चाट बनाने के लिए एक बड़ा बाउल ले और इसमें उबले आलू को टुकड़ों में काट लें। अब इसमें उबले पीले मटर मिलाएं। स्प्राउट चना डालें और इसमें बारीक कटी प्याज, धनिया और हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें नमक डालें और मसाले मिक्स कर दें। ऊपर से इमली का पल्प और नींबू डालकर सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- हाथ से मिलाने पर सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाती हैं और इससे चाट का स्वाद भी बढ़ जाता है। अब इस चाट को कागज की पत्तल पर रखें और इसके ऊपर थोड़ी भुजिया डालकर इसे सर्व करें। इसका चटपटा स्वाद सभी को बहुत पसंद आएगा। आप इस चाट को घर आए मेहमानों को बनाकर खिलाएं।

 

Latest Lifestyle News