1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं समझ नहीं आ रहा? ट्राई करें हेल्दी मिलेट कटलेट, शेफ कुणाल कपूर ने बताया आसान तरीका

सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं समझ नहीं आ रहा? ट्राई करें हेल्दी मिलेट कटलेट, शेफ कुणाल कपूर ने बताया आसान तरीका

सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो मिलेट कटलेट एक अच्छा विकल्प है। शेफ कुणाल कपूर ने इसकी आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे कम तेल में घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

मिलेट कटलेट रेसिपी,- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KABITASKITCHEN मिलेट कटलेट रेसिपी

अगर आप भी रोज पोहा, उपमा, पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं और नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो मिलेट कटलेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मिलेट यानी मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इन्हें कई तरह की रेसिपी में शामिल किया जा सकता है। मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने भी मिलेट से बनने वाले कटलेट की रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

मिलेट के कटलेट के लिए सामग्री

तेल 1 चम्मच , हींग आधा चम्मच, जीरा 1 चम्मच, काली मिर्च कुटी हुई आधा , करी पत्ता एक टहनी, हरी मिर्च कटी हुई 2 , अदरक का टुकड़ा, पानी 4 कप, नमक स्वादानुसार, भुनी हुई मूंगफली आधा कप, काजू आधा कप, गाजर, कद्दूकस की हुई आधा कप, फ्रेंच बीन्स, कटी हुई आधा कप, मक्का उबला हुआ आधा कप, हरी मटर ⅓ कप, हल्दी चुटकीभर, मिर्च के फ्लेक्स 1 चम्मच, समक चावल एक कप, हरा धनिया, कटा हुआ – मुट्ठी भर, घी 2 चम्मच

क्या है बनाने का तरीका?

  • हेल्दी मिलेट के कटलेट के लिए, एक गहरे पैन में, एक टेबलस्पून तेल में हींग, जीरा, कुटी हुई काली मिर्च, करी पत्ता, कटी हुई हरी मिर्च और कुटा हुआ अदरक डालकर तड़का लगाएं। अब उसके बाद, नमक के साथ पानी डालें और उबाल आने दें।

  • अब, इसमें भुनी हुई मूंगफली, कुटे हुए काजू, कद्दूकस की हुई गाजर, मटर, कटी हुई बीन्स, मक्का, हल्दी पाउडर और मिर्च के फ्लेक्स डालें। पानी में उबाल आने के बाद, धीरे-धीरे सामक चावल डालें और चलाते रहें ताकि कोई गांठ न पड़े। तब तक पकाएं जब तक यह आटे जैसा न हो जाए, फिर इसे ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल लें।

  • जब यह रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसमें ताज़ा कटा हरा धनिया डालें और हाथों से मिलाएं। इसे बराबर साइज़ की पैटी का आकार दें। एक पैन में थोड़ा घी या तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें। गरमागरम परोसें। इसके अलावा अगर आपको सुबह नाश्ता हाई प्रोटीन बनाना है तो आप छोले के पराठे बना सकते हैं 

Latest Lifestyle News