1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. व्रत में अचानक लगी भूख तो घंटों साबूदाना भिगोने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बिना भिगोए इस ट्रिक से बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा

व्रत में अचानक लगी भूख तो घंटों साबूदाना भिगोने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बिना भिगोए इस ट्रिक से बनाएं क्रिस्पी साबूदाना वड़ा

आज हम आपके लिए इंस्टेंट साबूदाना वड़ा बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप बिना भिगोये कम समय में तैयार कर सकते हैं। नोट कर लीजिए इसकी आसान रेसिपी।

व्रत के लिए साबूदाना वड़ा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE -@ SHIVANI'S KITCHEN व्रत के लिए साबूदाना वड़ा रेसिपी

अगर आपने भी नवरात्रि का व्रत रखा है और आपको अचानक से भूख लग जाती है और समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या खाएं जिससे भूख मिटे तो यह लेख आपके लिए है। ऐसे समय में आप झटपट साबूदाना वड़ा बना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की बिना साबूदाना को भिगोए वड़ा कैसे बनाएं तो चलिए आज हम आपको बिना भिगोए इंस्टेंट क्रिस्पी साबूदाना वड़ा की रेसिपी बताते हैं, चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

साबूदाना वड़ा के लिए सामग्री 

साबूदाना 1 कप, मूंगफली 1 कप, जीरा 1 चम्मच, सेंधा नमक 1।5 चम्मच, हरी मिर्च 2, अदरक 2 इंच, करी पत्ता, नींबू का रस एक चम्मच, हरा धनिया एक मुट्ठी, 3 मीडियम आकार के आलू, तलने के लिए तेल

साबूदाना वड़ा बनाने का तरीका?

  • पहला स्टेप: साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना धीमी आंच पर भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक यह हल्का रोस्ट न हो जाए। अब उसी पैन में मूंगफली को सुनहरा भूरा होने तक सूखा भूनें। जब साबूदाना ठंडा हो जाए, तो इसे दरदरा पीस लें। उसके बाद इसे एक बड़े कटोरे में निकाल लें। अब बची हुई मूंगफली को भी ग्राइंडिंग जार में दरदरा पीस लें और उसी कटोरे में डाल दें।

  • दूसरा स्टेप: अब साबूदाना के पाउडर में जीरा, सेंधा नमक, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, चीनी, नींबू का रस, ताज़ा हरा धनिया और उबले हुए आलू को मैश कर के डालें। अब सब कुछ एक साथ मैश करें और आटे जैसा गूंथ लें। अगर आपको लगे कि इसे और बाइंडिंग की ज़रूरत है, तो कुछ बूंदें पानी छिड़कें।

  • तीसरा स्टेप: अब इसे एक कॉटन के गीले कपड़े से ढक दें और 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। जब मिक्सचर सेट हो जाए, तो मिक्सचर का एक हिस्सा लें, उसे गोल आकार दें और चपटा करें। वड़ों को बहुत मोटा न रखें, क्योंकि तलते समय वे फूल जाते हैं। बाकी वड़ों को भी इसी तरह आकार दे।

  • चौथा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और वड़ों को मीडियम आंच पर तलें, जब तक कि वे सुनहरे न हो जाएं। तले हुए वड़ों को निकाल लें और बटर पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। और इस तरह आपका इंस्टेंट साबूदाना वड़ा बनकर तैयार हैं। इन्हें ताज़ी हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें। इसके अलावा आप फलाहार में साबूदाने से यह बेहतरीन रेसिपीज़ बना सकते हैं 

 

Latest Lifestyle News