A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हरियाली तीज पर क्या-क्या बनाया जाता है, इन चीजों से लगा सकते हैं भोग

हरियाली तीज पर क्या-क्या बनाया जाता है, इन चीजों से लगा सकते हैं भोग

हरियाली तीज पर महिलाएं न केवल सजती-संवरती हैं बल्कि अलग-अलग तरह के भोग भी बनाती हैं। आइए कुछ ऐसी भोग रेसिपीज के बारे में जानते हैं, जिन्हें हरियाली तीज के खास मौके पर बनाया जा सकता है।

हरियाली तीज 2025- India TV Hindi
Image Source : SORA/AI हरियाली तीज 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 27 जुलाई के दिन हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं, हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनती हैं। भारत में हरियाली तीज विवाहित महिलाओं का एक त्यौहार है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी को भोग भी लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन आप किस-किस चीज से भगवान को भोग लगाकर उन्हें खुश कर सकते हैं।

बना सकते हैं खीर

अलग-अलग त्यौहारों पर अक्सर भारत में खीर बनाई जाती है। भोग के लिए आप चावल की खीर बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो भगवान शिव और माता पार्वती को सेवई की खीर का भोग भी लगा सकते हैं। मीठे के बिना हरियाली तीज का त्यौहार अधूरा सा लगता है इसलिए आपको इस दिन खीर तो जरूर बनानी चाहिए।

लगा सकते हैं घेवर का भोग

सावन के महीने में घेवर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप इस बार हरियाली तीज के दिन कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो घेवर की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। इस बार बाहर की किसी दुकान से मिलावटी मिठाई खरीदने की जगह घर पर ही भगवान शिव और माता पार्वती के लिए घेवर का भोग बनाएं।

बना सकते हैं पुआ

हरियाली तीज के मौके पर गुड़ के पुए भी बनाए जा सकते हैं। अगर आप चाहें तो सूजी या फिर मैदे के पुए की रेसिपी को भी ट्राई करके देख सकते हैं। हरियाली तीज पर भोग लगाने के लिए खीर या फिर घेवर के साथ-साथ पुए भी बनाएं।

लगा सकते हैं पूरी-कचौड़ी का भोग

अक्सर त्यौहारों को खास बनाने के लिए पूरी-कचौड़ी जरूर बनाई जाती है। हरियाली तीज के दिन भी आप भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाने के लिए पूरी-कचौड़ी बना सकते हैं। अगर आप चाहें तो आलू की कचौड़ी भी बना सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News