1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी चखा है ओट्स से बना केक? फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी

क्या कभी चखा है ओट्स से बना केक? फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 18, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Jul 18, 2025 07:15 pm IST

क्या आपको भी केक खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको इस हेल्दी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए ओट्स केक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं ओट्स केक?- India TV Hindi
कैसे बनाएं ओट्स केक? Image Source : AI GENERATED

क्या आपने कभी ओट्स केक की रेसिपी ट्राई की है? अगर नहीं, तो यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को ओट्स केक का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। ओट्स केक बनाने के लिए आपको एक कप ओट्स, हाफ कप गेहूं का आटा, एक कप गुनगुना दूध, हाफ कप चीनी या फिर गुड़, एक स्पून बेकिंग पाउडर, हाफ स्पून बेकिंग सोड़ा, हाफ स्पून वेनिला एसेंस, 1/4 स्पून घी या फिर तेल, दो स्पून किशमिश और चुटकी भर नमक की जरूरत पडे़गी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको ओट्स को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना है। अब एक कटोरे में पिसे हुए ओट्स के साथ दूध निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब एक दूसरे कटोरे में घी या फिर तेल के साथ गुड़ या फिर चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद एक और कटोरा निकालिए और फिर इसमें गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक निकालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- अब इस मिक्सचर को ओट्स और दूध वाले मिक्सचर में मिला दीजिए। इसके बाद इस मिक्सचर में गुड़-घी/तेल और वेनिला एसेंस भी मिक्स कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लेने के बाद इसमें किशमिश भी एड कर लीजिए। अगर आप चाहें तो काजू और बादाम भी एड कर सकते हैं।

छठा स्टेप- केक टिन को अच्छी तरह से ग्रीस कर इसमें बैटर सेट कर लीजिए। अब केक टिन को कड़ाही में डालकर लगभग 45 मिनट तक कड़ाही को ढके रहने दीजिए जिससे बैटर अच्छी तरह से बेक हो जाए।

ओट्स केक को ठंडा होने दीजिए और फिर सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठाइए। इस केक को खाने के बाद आपकी कुछ मीठा खाने की क्रेविंग भी दूर हो जाएगी और आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल