1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भगवान शिव को चढ़ाएं बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी, व्रत के दिन जरूर ट्राई करें

भगवान शिव को चढ़ाएं बर्फी, बेहद आसान है रेसिपी, व्रत के दिन जरूर ट्राई करें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2025 04:34 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 10:03 pm IST

सावन के सोमवार में भगवान शिव को अलग-अलग भोग चढ़ाए जाते हैं। अगर आप भी महादेव के भक्त हैं, तो आप उन्हें भोग चढ़ाने के लिए बर्फी की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

कैसे बनाएं बर्फी?- India TV Hindi
कैसे बनाएं बर्फी? Image Source : INDIA TV

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें खुश करने के लिए भोग भी लगाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव के लिए बर्फी बनाने के लिए आपको एक कप मावा, हाफ कप दूध, हाफ कप चीनी, एक स्पून घी, 1/4 स्पून इलायची पाउडर, केसर के धागे, बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में एक स्पून घी निकालकर गर्म कर लीजिए। अब इसी कड़ाही में मावा निकालकर मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से लाइट गोल्डन होने तक भून लीजिए।

दूसरा स्टेप- जब मावे की खुशबू आने लगे और उसका कलर लाइट पिंक हो जाए, तब आप इसे प्लेट में निकाल सकते हैं। इसके बाद एक पैन में दूध और चीनी डालकर गर्म करें।

तीसरा स्टेप- आपको इसको तब तक पकाना है, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसमें भुने हुए मावे को भी मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- जब ये मिक्सचर कड़ाही की तली से अलग होने लगे, तब आप इसमें इलायची पाउडर और केसर एड कर सकते हैं।

पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको एक साफ और सूखी प्लेट या फिर ट्रे में अच्छी तरह से घी लगा लेना है। अब इस मिक्सचर को पूरी प्लेट या फिर ट्रे में फैला लेना है।

छठा स्टेप- आखिर में मिक्सचर के ऊपर बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालिए और फिर इस मिक्सचर को हल्का सा दबा दीजिए।

सातवां स्टेप- आपको लगभग 2 से 3 घंटे तक इस प्लेट को फ्रिज में रख देना है जिससे ये मिक्सचर अच्छी तरह से सेट हो जाए।

आठवां स्टेप- इसके बाद आप बर्फी को छोटे-छोटे पीस में काट सकते हैं। अब आप घर पर बनाई गई इस बर्फी से भगवान शिव को भोग लगा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल