1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने खाया है आलू का सलाद, स्वाद में लगता है बेहद लाजवाब, शेफ कुणाल कपूर ने बताया कैसे बनाएं यह क्रीमी रेसिपी

क्या आपने खाया है आलू का सलाद, स्वाद में लगता है बेहद लाजवाब, शेफ कुणाल कपूर ने बताया कैसे बनाएं यह क्रीमी रेसिपी

आलू सलाद का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह क्रीमी रेसिपी?

आलू सलाद रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @EATSIMPLEFOOD आलू सलाद रेसिपी

आलू की कई चटपटी सब्जियां और स्नैक्स तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने आलू का क्रीमी सलाद खाया है? इसक स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। खास बात यह है कि यह चटपटी रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों सबको खूब पसंद आएगी। तो, अगर आप भी कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की बताई यह क्रीमी आलू सलाद रेसिपी जरूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका

क्रीमी आलू सलाद के लिए सामग्री

 

  • आलू 500 ग्राम, नमक 1 बड़ा चम्मच, नींबू का चम्मच रस

  • ड्रेसिंग के लिए सामग्री: हंग कर्ड ¾ कप, भुना हुआ जीरा, कुटा हुआ 1 चम्मच, सरसों पेस्ट ढाई बड़े चम्मच, नींबू 1 चमच्च रस, नमक स्वादानुसार, काला नमक आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2, चाट मसाला डेढ़ छोटा चम्मच, सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच

  • सब्जियों के लिए सामग्री: आधा कप कटा हुआ प्याज, आधा कटा हुआ टमाटर, आधा कप कटा हुआ ककड़ी, पुदीना मुट्ठी भर, धनिया मुट्ठी भर, आधा कप अनार, नमक  स्वादानुसार, काला नमक स्वादानुसार

क्रीमी आलू सलाद बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: क्रीमी आलू सलाद बनाने के लिए, सबसे पहले आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें और फिर गैस ऑन कर उसे पानी में डालें और पकने तक उबाल लें। जब यह पक जाए तो उसे एक बाउल में निकालें।

  • दूसरा स्टेप: अब एक बड़े बाउल में हंग कर्ड, भुना हुआ जीरा पाउडर, सरसों का पेस्ट, नींबू रस, काला नमक, हरी मिर्च, चाट मसाला, सरसों का तेल, डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब उसमें आप कुछ सब्जियां जैसे आधा कप कटा हुआ प्याज, आधा कटा हुआ टमाटर, आधा कप कटा हुआ ककड़ी, मुट्ठी भर पुदीना, मुट्ठी भर धनिया, आधा कप अनार और नमक डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं। आपका क्रीमी आलू सलाद बनकर तैयार है। इसके अलावा अगर आप शाम को स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप मशरूम चीज मोमो बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी 

Latest Lifestyle News