1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने चखी है हरे सेब की खट्टी मीठी चटनी? शेफ ने बताया घर पर कैसे बनाएं यह चटपटी रेसिपी, नोट करें विधि

क्या आपने चखी है हरे सेब की खट्टी मीठी चटनी? शेफ ने बताया घर पर कैसे बनाएं यह चटपटी रेसिपी, नोट करें विधि

आपने हरी धनिया और टमाटर की चटनी का स्वाद तो खूब चखा होगा लेकिन क्या आपने हरे सेब की चटनी का खाई है? यह स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

हरे सेब की चटनी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @UNSPLASH हरे सेब की चटनी रेसिपी

हरे सेब का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इससे बनी चटनी खाने का जायका दोगुना कर सकती है। अगर आप रोजाना एक ही तरह की चटनी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। हरे सेब की चटनी स्वाद में चटपटी होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है। इसे आप पराठे, पकौड़े, समोसे या अपने पसंदीदा स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं। शेफ ने हरे सेब की इस खास चटनी को घर पर बनाने का आसान तरीका बताया है। आइए जानते हैं इसकी सामग्री और बनाने की विधि, ताकि आप भी घर पर इस स्वादिष्ट चटनी का आनंद ले सकें।

हरे सेब की चटनी बनाने के लिए सामग्री

हरा सेब 1, अनारदाना 2 बड़े चम्मच, ताज़ा हरा धनिया  2 कप, भुना और कुटा हुआ जीरा 1 बड़ा चम्मच, सेंधा नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार, आधा कप इमली का पानी ठंडा पानी आधा कप

हरे सेब की चटनी बनाने की विधि

हरे सेब और धनिया की चटनी बनाने के लिएएक मिक्सर जार में हरा सेब 1, अनारदाना, ताज़ा हरा धनिया, भुना और कुटा हुआ जीरा, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, ठंडा पानी आधा कप लें। अब, इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह पीस लें। अब चटनी को एक बाउल में निकालें और उसमें आधा कप इमली का पानी मिलाएं। और इस तरह आपकी चटपटी सेब की चटनी परोसने के लिए तैयार है।

हरे सेब की चटनी खाने के फायदे

हरे सेब में मौजूद फाइबर और पेक्टिन पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह मल त्याग को नियमित करती है और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाती है। लाल सेब की तुलना में हरे सेब में कम चीनी और ज्यादा फाइबर होता है, जो वजन को नियंत्रित में सहायक है।

इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी आँखों की रोशनी तथा त्वचा की सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

 

Latest Lifestyle News