Heatwave alert: मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में पारा तेजी से बढ़ने वाला है। बात सिर्फ दिल्ली की करें (Weather In Delhi) तो, यहां तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम के इस सितम को देखते हुए आपको अपने शरीर को गर्मी से बचाने के लिए तैयार कर लेना चाहिए और इसी काम में कारगर है खीरा। जी हां, गर्मियों में सुबह खाली पेट खीरा (subah khali pet kheera khane ke fayde) खाना आपको पानी की कमी और लू लगने से बचा सकता है। कैसे, जानते हैं लू (Heat Stroke) बचने के इस कारगर उपाय के बारे में।
गर्मियों में सुबह खाली पेट खाएं खीरा-Cucumber at empty stomach to prevent heatstroke
लू लगने से बचने का सीधा उपाय ये है कि आप अपने शरीर का तापमान सही रखें। साथ ही किसी भी हाल में आपके अंदर पानी की कमी नहीं होनी चाहिए नहीं तो आप लू और ड्रिहाइड्रेशन के आसान शिकार हो सकते हैं। खीरा जो कि 90 प्रतिशत तक पानी से भरपूर है इन दोनों की कामों को करने में मददगार है।
Image Source : Freepikcucumber_benefits
सुबह खाली पेट खीरा खाने के फायदे-Cucumber benefits at empty stomach
1. डिहाइड्रेशन से बचा सकता है खीरा-Is cucumber good for dehydration
सुबह खाली पेट खीरा खाना के फायदे में सबसे बड़ा फायदा ये है कि खीरा खाना आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाता है और इससे आप डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं। ये आपके शरीर में दिनभर पानी की पर्याप्त मात्रा और संतुलन को कायम रखता है।
2. पेट ठंडा रखता है खीरा-Cucumber for stomach heat
पेट ठंडा रखने के लिए खीरा खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, ये पेट में पित्त को शांत करता है और इसकी गर्मी को ठंडा करता है। इस तरह ये दिन भर आपके पाचन तंत्र के साथ शरीर में ठंडक बनाए रखता है जिससे आप गर्मी में मतली, गैस और बदहजमी से बच सकते हैं।
3. गर्मी बढ़ने के साथ तापमान बैलेंस करने में मददगार-Cucumber temperature tolerance
गर्मी बढ़ने के साथ आपको रोजाना 1 से 2 खीरा खाना चाहिए। ये शरीर में तापमान को बैलेंस करने में मदद करता है जिससे आप गर्म हवाओं के असर को कम कर सकते हैं। इस तरह ये लू से बचाता है। तो, गर्मी बढ़ रही है। रोजाना सुबह खाली पेट खीरा खाना शुरू कर दें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News