1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मी आते ही बढ़ गया है मच्छरों का प्रकोप, बचाव के लिए अपनाएं ये 4 सबसे सस्ते देसी उपाय

गर्मी आते ही बढ़ गया है मच्छरों का प्रकोप, बचाव के लिए अपनाएं ये 4 सबसे सस्ते देसी उपाय

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 10, 2023 11:51 am IST,  Updated : Apr 10, 2023 11:51 am IST

मच्छर कैसे भगाएं घरेलू उपाय: आपके घर में अगर मच्छर बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं तो, आप इन सबसे सस्ते देसी उपायों को अपना सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे।

 home remedies for mosquitoes- India TV Hindi
home remedies for mosquitoes Image Source : FREEPIK

मच्छर कैसे भगाएं घरेलू उपाय: गर्मियां बढ़ रही हैं और इसी के साथ आस-पास मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। हर कोई मच्छरों के काटने की वजह से परेशान है, लेकिन सबसे बड़ा डर है बीमारियों का। जी हां, मच्छरों की वजह से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे कि मलेरिया और डेंगू। ऐसे में जरूरी ये है कि आप मच्छरों के प्रकोप से बचें और इसके लिए कुछ देसी उपायों की मदद ले सकते हैं। इनकी खास बात ये है कि ये बेहद सस्ते हैं और आसान हैं।

मच्छर भगाने के लिए घरेलू उपाय-Home remedies for mosquitoes in hindi

1. कपूर जलाएं

मच्छर भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, कपूर की गंध इतनी तेज तीखी होती है कि मच्छर इससे भाग जाते हैं। दरअसल, ये एंटीबैक्टीरियल है और डिसइंफेक्टेंट की तरह भी काम करता है। तो, मच्छरों को भगाने के लिए कुछ कपूर लें और इसे जला कर एक कोने में रख दें। सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। सारे मच्छर मर जाएंगे। 

camphor for mosquitoes
Image Source : FREEPIKcamphor for mosquitoes

हड्डियों का चूरा बनने से बचाना है तो, रोज जरूर खाएं Vitamin D से भरपूर ये खट्टी चीज

2. नीम की पत्तियां जलाएं

नीम की पत्तियों को जलाना बहुत ही पुराना तरीका है। ये तरीका बेहद कारगर है क्योंकि नीम एंटी बैक्टीरियल है और इसके गंध से मच्छर भाग जाते हैं। तो, नीम की पत्तियां लें और इसे जला लें और पूरे घर में इसका धुंआ दिखा लें। ये मच्छर भगाने में कारगर तरीके से काम करेगा। 

3. शरीर पर लगा लें ठंडा तेल

शरीर पर ठंडा तेल लगाना मच्छरों को काटने से रोकता है। ये तेल शरीर पर एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है और इसकी गंध से अच्छर भाग जाते हैं। तो, ठंडा लें और इसे अपने शरीर पर लगा लें। आपको मच्छ नहीं काटेंगे। 

फायदे से ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है ये तेल, पत्तों की तरह झड़ सकते हैं आपके बाल

4. लेमनग्रास और लौंग का तेल लगा लें

कुछ लेमनग्रास की पत्तियों को लें और इसमें नारियल लें और लौंग डालकर पका लें। अब इस तेल को अपने शरीर पर लगा लें। ऐसा करने से ही आपके आस-पास मच्छर आएंगे भी नहीं। इचता ही नहीं ये तेल आपकी स्किन के लिए भी अच्छा है और कई प्रकार के स्किन इंफेक्शन से बचाव में मददगार है। तो, मच्छर भगाने के लिए आप इन देसी उपायों को अपना सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल