1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. टाइम पास करने वाली मूंगफली पुरुषों के लिए है स्टैमिना बूस्टर, इन 3 तरीकों से करें सेवन

टाइम पास करने वाली मूंगफली पुरुषों के लिए है स्टैमिना बूस्टर, इन 3 तरीकों से करें सेवन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 10, 2023 01:57 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 01:57 pm IST

Stamina booster peanuts benefits in hindi: मूंगफली एक स्टैमिना बूस्टर फूड है जो कि पुरुषों की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। क्यों जानते हैं।

peanut_benefits- India TV Hindi
peanut_benefits Image Source : FREEPIK

Peanut benefits in hindi: मूंगफली एक एनर्जी बूस्टर फूड है जो कि फैट और प्रोटीन से भरपूर है। लेकिन, असल में पुरुषों की सेहत के लिए ये कई प्रकार से फायदेमंद है।  पहले तो, ये पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है और एक्सरसाइज की गति को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इसका ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में टेस्टेस्टोरॉन के लेवल को बढ़ाने में मददगार है। इसके साथ ही ये पुरुषों में मूड स्विंग्स और हार्मोनल हेल्थ को भी हेल्दी रखने का काम करता है। इसलिए, इन तमाम कारणों से आपको मूंगफली का सेवन करना चाहिए। तो, आइए जानते हैं पुरुषों को मूंगफली का सेवन कैसे करना चाहिए।

स्टैमिना बूस्ट करने के लिए पुरुष ऐसे खाएं मूंगफली-How to eat peanut in hindi

1. स्नैक्स में खाएं मूंगफली-Peanut snacks

स्टैमिना बूस्ट करने के लिए पुरुष कई पुरुष से मूंगफली खा सकते हैं। पहले तो स्नैक्स के रूप में मूंगफली खाएं जिससे आपके शरीर को इसका फाइबर और प्रोटीन आदि सीधेतौर पर मिलता है। इससे न सिर्फ स्टैमिना बूस्ट होता है बल्कि, ये तरीका शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में भी मददगार है। 

peanut_for_health
Image Source : FREEPIKpeanut_for_health

गर्मी आते ही बढ़ गया है मच्छरों का प्रकोप, बचाव के लिए अपनाएं ये 4 सबसे सस्ते देसी उपाय

2. मूंगफली स्मूदी पिएं-Peanut smoothie

मूंगफली स्मूदी एक मूड फ्रेशिंग ड्रिंक बन सकता है जो कि पुरुषों में हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ, मूड बूस्टर की तरह काम करता है। साथ ही ये नींद को बेहतर बनाता है और आपको इससे जुड़ी समस्या से बचा सकता है। इसलिए, मूंगफली की स्मूदी बनाएं और इसका सेवन करें। आप इसे नाश्ते में भी ले सकते हैं या दिन के बीच में भी कभी भी खा सकते हैं। 

हड्डियों का चूरा बनने से बचाना है तो, रोज जरूर खाएं Vitamin D से भरपूर ये खट्टी चीज

3. अंकुरित मूंगफली खाएं-Sprouted Peanuts

अंकुरित मूंगफली पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये बॉवेल मूवमेंट को सही करता है और कब्ज की समस्या से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसे खाना हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की समस्या से भी बचाव में मददगार है। तो, इन तमाम तरीकों से और सेहत को देखते हुए पुरुषों तो मूंगफली का सेवन करना चाहिए जो कि आपको शरीर की कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल