1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Aam Panna Recipe: आम पन्ना कैसे बनाएं, शरीर में घोल देगा ठंडक, फटाफट नोट करें रेसिपी

Aam Panna Recipe: आम पन्ना कैसे बनाएं, शरीर में घोल देगा ठंडक, फटाफट नोट करें रेसिपी

Aam Panna Recipe: गर्मियों के मौसम में आम पन्ना से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि लू से भी बचाता है। यहां हम आपके लिए आम पन्ना की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

आम पन्ना कैसे बनाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आम पन्ना कैसे बनाएं

मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस मौसम में सबसे ज्यादा लू का खतरा रहता है। लू से बचने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। जिसमें से एक है आम पन्ना। गर्मियों के मौसम में बाजार में आम की बहार देखने को मिलती है। आम से वैसे तो कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती है, इनमें से एक है आम पन्ना। आम पन्ना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इसे बनाना बेहद आसान है। बड़े हों या बच्चें सभी को आम के पने का जायका काफी पसंद आता है। इसे बनाना काफी आसान है। यहां हम आपके लिए आम पन्ना की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

आम का पना बनाने के लिए सामग्री

कच्चे आम (कैरी) – 4
जीरा पाउडर भुना – 2 टी स्पून
काला नमक – 3 टी स्पून
पुदीना पत्तियां – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

आम पन्ना बनाने की विधि 

स्टेप 1: सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद कुकर लें और उसमें इतना पानी डालें कि आम आसानी से डूब जाए। 

स्टेप 2: अब इसमें कच्चे आमों को डालें और एक से दो सीटी आने तक पकने दें। 

स्टेप 3: जब तक आम उबल रहा है तब तक एक पैन लें और उसमें जीरा डालकर भुनें और फिर इसे पीसकर पाउडर बना लें।

स्टेप 4: इसके बाद कुकर से सभी आमों को निकालें और इसे ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक बड़े से पतीले में डालें और छिलका हटाकर अच्छी तरह मैश करें। गुठलियों को बाहर निकाल दें। 

स्टेप 5: अब इसमें पानी मिलाएं, जितना गाढ़ा रखना हो उतना पानी डालें। इसके बाद इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 

स्टेप 6: फिर इसमें पुदीने की पतियां डालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे गिलास में डालकर सर्व करें। 

Latest Lifestyle News