नाश्ते में लोग चीला और पोहा खाकर अक्सर बोर हो जाते हैं। ऐसे में ब्रेड उपमा बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह इंस्टेंट बनने वाला नाश्ता है और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है। सबसे खास बात है कि ऑफिस की भागदौड़ में भी आप इसे सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। ब्रेड से बनने वाली ये डिश समय बचाने के साथ साथ खाने में भरपूर मजा देती है। इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यहां ब्रेड उपमा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट रेसिपी नोट करें।
ब्रेड उपम बनाने के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस – 6-7 (टुकड़ों में कटे)
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- टमाटर – 1 (कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 1-2
- करी पत्ता – 8-10
- राई (सरसों) – 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- तेल – 2 चम्मच
- हरा धनिया – सजाने के लिए
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
बनाने के तरीके
स्टेप 1- सबसे पहले ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें और इसमें राई डालें।
स्टेप 2- फिर इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसके बाद कटे हुए प्याज डालकर इसे सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3- जब प्याज भून जाए तो इसमें टमाटर डालें और इसे भी भूनें।
स्टेप 4- इसके बाद हल्दी और नमक डालें, इसे अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 5- अब इसमें कटे हुए ब्रेड के टुकड़े डालें और मिक्स करें। 2 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद करें और ऊपर से नींबू का रस डालें। इसके बाद हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
Latest Lifestyle News