1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों का सुपरड्रिंक है सेब, खीरे का जूस, वेट लॉस के लिए है बेस्ट, जान लें Juice बनाने का तरीका

गर्मियों का सुपरड्रिंक है सेब, खीरे का जूस, वेट लॉस के लिए है बेस्ट, जान लें Juice बनाने का तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 09, 2026 08:08 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 08:08 pm IST

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग गन्ने, अनार का जूस पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी खीरे, सेब का जूस पिया है। यह गर्मियों का सुपरड्रिंक है और वजन घटाने में मददगार साबित होता है। ऐसे में यहां से फटाफट नोट कर लें जूस बनाने का तरीका।

सेब, खीरे का जूस- India TV Hindi
सेब, खीरे का जूस Image Source : TASTY CITY/YOUTUBE

गर्मियों में जूस का सेवन बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ऐसे में आपने देखा होगा कि चिलचिलाती धूप में लोग जूस पीना पसंद करते हैं। मार्केट में जूस पीना जेब पर काफी भारी भी पड़ता है। ऐसे में आप घर पर सेब, खीरे का जूस बनाकर खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। ये जूस स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन कर आप वजन भी कम कर सकते हैं। ऐसे में यहां से फटाफट नोट कर लें जूस बनाने का आसान तरीका। 

जूस बनाने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले एक मध्यम आकार का खीरा और एक सेब लें। 

स्टेप 2- फिर ब्लेंडर में इन्हें काटकर डालें और दोनों को अच्छी तरह ब्लेंड करें। 

स्टेप 3- जब जूस अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए तो इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 

स्टेप 4- जूस को छानने के बजाय वैसे ही पिएं ताकि आपको पूरा फाइबर मिल सके। फाइबर वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। 

स्टेप 5- आप चाहें तो इसमें पुदीने के पत्ते और काला नमक भी डाल सकते हैं। पुदीना आपको फ्रेश महसूस कराने का काम करेगा। 

इस सुपरड्रिंक के फायदे

  • सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर और खीरे के एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
  • इस जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। 
  • खीरे और सेब का यह जूस बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके सेवन से आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं। 
  • यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का भी काम करता है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल