1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अदरक और मिर्च से बनाएं चटपटा अचार, स्वाद इतना जबरदस्त कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

अदरक और मिर्च से बनाएं चटपटा अचार, स्वाद इतना जबरदस्त कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Adrak mirch ka achar: क्या आपको भी अलग-अलग तरह के अचार खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको अदरक और मिर्च के अचार की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

अदरक और मिर्च का अचार- India TV Hindi
Image Source : KABITA'SKITCHEN/YT/NISHAMADHULIKA अदरक और मिर्च का अचार

अगर आपको चटपटा खाना पसंद है, तो आपको अदरक और मिर्च के अचार का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। घर पर अदरक और मिर्च का अचार बनाने के लिए आपको 200 ग्राम अदरक, 150 ग्राम हरी मिर्च, 4 बड़ी स्पून नींबू का रस, 4 बड़े स्पून सरसों का तेल, 2 बड़े स्पून पीली सरसों पाउडर, नमक, छोटी स्पून हल्दी पाउडर और छोटी स्पून अजवाइन की जरूरत पड़ेगी। आइए इस अचार को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं अचार- सबसे पहले आपको अदरक को छील लेना है। अब अदरक को लंबाई में पतली-पतली स्लाइस में काट लीजिए। इसके बाद आपको हरी मिर्च को अच्छी तरह से धो लेना है और फिर बीच से चीरा लगा लेना है। अगर आप चाहें तो हरी मिर्च को गोल-गोल काट भी सकते हैं। अब एक बड़े कटोरे में अदरक और हरी मिर्च को निकाल लीजिए।

फॉलो करें ये प्रोसीजर- अदरक और हरी मिर्च वाले कटोरे में नमक, हल्दी और सरसों का पाउडर एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। लगभग 10 से 15 मिनट तक आपको इस मिक्सचर को रेस्ट करने देना है जिससे अदरक और हरी मिर्च, दोनों थोड़ी सी नरम हो जाएं। इसके बाद इसी कटोरे में नींबू का रस, अजवाइन और सरसों के तेल को भी निकाल लीजिए।

खुल जाएंगे टेस्ट बड्स- एक साफ सुथरा और सूखा कांच का जार निकाल लीजिए। आपको इस अचार को जार में भर लेना है। इस जार को एक दिन धूप दिखाएं। आपका अदरक और हरी मिर्च का अचार सर्व करने के लिए तैयार है। इस अचार को टेस्ट करते ही आपकी जुबान के सारे टेस्ट बड्स खुल जाएंगे। अदरक और हरी मिर्च का अचार खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है। सर्दियों में भी इस अचार का लुत्फ उठाया जा सकता है।

 

Latest Lifestyle News