A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाली काजू कतली, इतनी टेस्टी कि भूल जाएंगे हलवाई की मिठाई का स्वाद

बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाली काजू कतली, इतनी टेस्टी कि भूल जाएंगे हलवाई की मिठाई का स्वाद

Kaju Katli Recipe: क्या आपको भी मीठा खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको काजू कतली की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

काजू कतली की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE काजू कतली की रेसिपी

कई लोगों को काजू कतली बहुत अच्छी लगती है। लेकिन हलवाई की दुकान में मिलावट वाली मिठाई मिलने की संभावना भी होती है, जो आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इसलिए आज हम आपको घर पर काजू कतली बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। काजू कतली बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय लगेगा। इस मिठाई को बनाने के लिए 200 ग्राम काजू, 100 ग्राम चीनी, 1/4 कप पानी और चांदी के वर्क की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले काजू को अच्छी तरह से सुखा लीजिए और फिर इन्हें पीसकर पाउडर तैयार कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में हाफ कप चीनी और 1/4 कप पानी निकाल लीजिए और फिर इस मिक्सचर को धीमी आंच पर पकने दीजिए।

तीसरा स्टेप- जब आपकी चाशनी बन जाए, तब आप इसमें काजू के पाउडर को एड कर अच्छी तरह से मिला सकते हैं।

चौथा स्टेप- आपको इस मिक्सचर को लगातार चलाते रहना है वरना ये जल सकता है। जब ये मिक्सचर कड़ाही के किनारों से अलग होने लगे, तब आप समझ जाइए कि काजू कतली का मिक्सचर अच्छी तरह से पक गया है।

पांचवां स्टेप- इसके बाद आपको इस पेस्ट को ठंडा होने देना है। थोड़ी देर के बाद आप इस पेस्ट को हल्के हाथों से गूंथ लीजिए।

छठा स्टेप- अब एक ट्रे पर घी अप्लाई कर लीजिए और फिर काजू कतली के इस पेस्ट को ट्रे पर अच्छी तरह से फैला लीजिए। इसके बाद मिक्सचर को डायमंड की शेप में काट लीजिए।

सातवां स्टेप- आखिर में आप काजू कतली के ऊपर चांदी का वर्क लगा सकते हैं। आपकी काजू कतली सर्व करने के लिए तैयार है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को घर पर बनाई गई काजू कतली का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इस काजू कतली में किसी भी तरह की मिलावट नहीं होगी।

 

Latest Lifestyle News