1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लौकी की बर्फी कैसे बनाते हैं, टेस्टी ही नहीं हेल्दी है ये मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

लौकी की बर्फी कैसे बनाते हैं, टेस्टी ही नहीं हेल्दी है ये मिठाई, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मीठा और कुछ हेल्दी खाने का मन हो तो आप लौकी की बर्फी बनाकर खा सकते हैं। लौकी की बर्फी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे सिर्फ दूध या मावा से आसानी से बनाया जा सकता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

लौकी की बर्फी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लौकी की बर्फी की रेसिपी

अगर आपका कुछ मीठा, हेल्दी और टेस्टी खाने का मन है तो लौकी की बर्फी बनाकर का सकते हैं। लौकी की बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं। लौकी की बर्फी खाने से आपको बहुत ज्यादा भारीपन भी महसूस नहीं होगा। एक बार इस तरह से बर्फी बनाकर खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा। फटाफट नोट कर लें लौकी की बर्फी की आसान रेसिपी।

लौकी की बर्फी की रेसिपी

पहला स्टेप- आपको बर्फी बनाने के लिए ताजा, कच्ची और एकदम हरी लौकी लेनी है। लौकी को छीलकर धोकर कद्दूकस कर लें। अब लौकी की एक कड़ाही में उबलने के लिए रख दें। बिना पानी के ऐसे ही लौकी को थोड़ी देर ढककर पकाएंगे तो लौकी आसानी से गल जाएगी। बीच-बीच में लौकी की खोलकर चेक कर लें कि गली है या नहीं गली है।

दूसरा स्टेप- जब लौकी गल जाए तो इसमें अपने हिसाब से चीनी डाल दें। अगर मीठा कम पसंद है तो चीनी की मात्रा कम रख सकते हैं। चीनी ज्यादा डालने पर बर्फी आसानी से जमती है लेकिन हल्की कड़ी हो जाती है। अब लौकी और चीनी को घुलने तक पकाएं। जब चीनी अच्छी तरह बबल जैसे बनाने लगे तो समझ लें कि बर्फी के लिए तैयार है।  

तीसरा स्टेप- उधर आप पहले से ही किसी कड़ाही में डालकर मावा बना लें। मावा बहुत ज्यादा नहीं लेना है। अगर आप 1 बड़ी लौकी की बर्फी बना रहे हैं तो इसके लिए 1 कटोरी यानि 200 ग्राम मावा काफी है। इतना मावा आप 1 लीटर दूध से तैयार कर सकते हैं। जब मावा बनकर तैयार हो जाए तो इसे लौकी वाले मिश्रण में मिला दें। अब इसे हल्का काढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।

चौथा स्टेप- लौकी और मावा मिक्स होने के बाद जमने के लिए जब तैयार होता तो आपको समझ आ जाएगा लौकी हल्की कड़ाही में ही चिपकने लगेगी। अब समझ लें कि लौकी की बर्फी जमने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक प्लेट लें और उसमें घी लगा लें। अब इसमें तैयार किया हुआ लौकी वाला मिश्रण मिला दें। इसे प्लेट में फैलाकर अच्छी तरह से सेट कर दें। इसे 1 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। जब बर्फी सेट हो जाए तो इसे चाकू की मदद से काट दें। तैयार हो गई लौकी की स्वादिष्ट बर्फी। आप इसमें अपने हिसाब से काजू बादाम भी डाल सकते हैं।   

 

Latest Lifestyle News