1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन और चावल के आटे में लौकी मिलाकर बनाएं चीला, इतना टेस्टी बनेगा कि खाते रह जाएंगे, नोट कर लें रेसिपी

बेसन और चावल के आटे में लौकी मिलाकर बनाएं चीला, इतना टेस्टी बनेगा कि खाते रह जाएंगे, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 10, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 06:30 am IST

नाश्ते में चीला खाना सभी को पसंद होता है। आप प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बेसन, चावल का आटा और लौकी से चीला बनाकर खा सकते हैं। एक बार ब्रेकफास्ट में ये रेसिपी जरूरी ट्राई करें।

बेसन, चावल और लौकी का चीला- India TV Hindi
बेसन, चावल और लौकी का चीला Image Source : INDIA TV

 

नाश्ते में चीला खाना लोगों को पसंद होता है। बहुत कम तेल में चीला बनकर तैयार हो जाता है। खासतौर से अगर आप बेसन और लौकी का चीला बनाते हैं, जिसमें ढेर सारी सब्जियां डालकर पकाते हैं तो ये वजन घटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। लौकी का चीला खाने में बहुत टेस्टी लगता है। आप इसे रोजाना बनाकर खा सकते हैं। बेसन में भरपूर प्रोटीन होता है और लौकी में फाइबर पाया जाता है। इस नाश्ते को पेट भरने के लिए सबसे हेल्दी विकल्प माना जाता है। फटाफट नोट कर लें बेसन लौकी चीला की रेसिपी। 

बेसन और लौकी का चीला सामग्री

  • करीब 50 ग्राम बेसन
  • 30 ग्राम चावल का आटा
  • थोड़ा गेहूं का आटा ऑप्शन है
  • 10 ग्राम आलू का स्टार्च 
  • कद्दूकस की हुई लौकी 
  • थोड़ी गाजर, बारीक कटी प्याज
  • बारीक कटी पत्तागोभी
  • बारीक कटी शिमला मिर्च
  • हरा धनिया और हरी मिर्च लें
  • नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला
  • जीरा पाउडर और थोड़ी काली मिर्च पाउडर

बेसन लौकी का चीला बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले किसी बाउल में बेसन, चावल का आटा, गेहूं का आटा और आलू का स्टार्च मिला लें। अब इसमें सारी बारीक कटी सब्जियां डाल दें। अब सारे सूखे मसाले अच्छी तरह से मिक्स कर लें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब्जियां आटे के साथ अच्छी तरह मिल जाएं।

दूसरा स्टेप- अब धीरे-धीरे पानी डालते जाएं और एक चिकना बहने वाला घोल बना लें। घोल सिर्फ इतना बड़ा कि सब्जियां आपस में जुड़ी रहें और पैन पर फैलाने में आसानी हो। अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। 

तीसरा स्टेप- गर्म तवे पर एक बड़ा चम्मच घोल डालें और धीरे-धीरे फैलाकर पतला चीला बना लें। मीडियम फ्लेम पर चीला को तब तक पकाएं जब तक कि निचला हिस्सा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। अब चीला को धीरे से दूसरी तरफ पलटकर सेंक लें। 

चौथा स्टेप- दोनों तरफ से जब चीला अच्छा ब्राउन हो जाए तो इसे हरी चटनी, दही या अपनी पसंदीदा डिप के साथ गरमा-गरम परोसें। अगर कद्दूकस की गई लौकी से बहुत ज्यादा पानी निकल रहा हो, तो पहले सब्जियों को आटे के साथ मिलाएं और फिर जरूरत के अनुसार ही पानी डालें। इससे चिल्ला कुरकुरा बनता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल