1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में खाएं ओट्स का चीला, वजन कम करने वालों के लिए है परफेक्ट नाश्ता

सुबह नाश्ते में खाएं ओट्स का चीला, वजन कम करने वालों के लिए है परफेक्ट नाश्ता

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 04, 2026 06:33 am IST,  Updated : May 04, 2026 06:34 am IST

अगर आप वजन कम करने के साथ हेल्दी नाश्ता चाहते हैं, तो ओट्स का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जल्दी बनता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

ओट्स का चीला- India TV Hindi
ओट्स का चीला Image Source : UNSPLASH

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और हल्का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ओट्स का चीला आपके लिए एकदम परफेक्ट है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह रेसिपी न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाती है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।

ओट्स चीला के लिए सामग्री

1 कप ओट्स (पीसकर पाउडर), 1/2 कप दही, 1/4 कप पानी (जरूरत अनुसार), 1 प्याज (बारीक कटा), 1 हरी मिर्च (कटी हुई),  1/2 कप कद्दूकस गाजर, नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच तेल

ओट्स चीला बनाने की विधि

  • सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब एक बाउल में ओट्स पाउडर, दही और पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें। इसमें नमक, हल्दी और अजवाइन मिलाएं।

  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर डालकर अच्छे से मिक्स करें। बैटर को 5 मिनट के लिए रख दें, ताकि ओट्स थोड़ा फूल जाए।

  • अब तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं। तैयार बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें।

  • गरमा-गरम ओट्स चीला को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।

ओट्स चीला खाने के फायदे:

  • वजन घटाने में सहायक: ओट्स में बीटा-ग्लूकन, फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार भूख लगने से रोकता है।

  • पाचन में सुधार: उच्च फाइबर सामग्री के कारण, यह कब्ज को कम करने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है।

  • मधुमेह प्रबंधन: ओट्स का लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक उत्तम नाश्ता है।

  • हेल्दी हार्ट: ओट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।

  • ऊर्जावान नाश्ता: यह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, जो पूरे दिन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल