ज्यादातर घरों में राजमा की सब्जी बनती है, लेकिन अगर आप राजमा लवर हैं तो इससे स्वादिष्ट कबाब भी बना सकते हैं। राजमा कबाब खाने में एकदम टेस्टी लगते हैं। राजमा कबाब शाकाहारी गलौटी कबाब की तरह मुंह में घुलते नहीं हैं। ये बच्चों के लिए शाम के नाश्ते के तौर पर बढ़िया रहते हैं या फिर पार्टियों के स्टार्टर मेनू में शामिल कर सकते हैं। आप इसे स्पेशल डे पर लंच या डिनर में भी शामिल कर सकते हैं। वजन घटाने वालों के लिए राजमा कबाब बेस्ट फूड ऑप्शन है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। फटाफट नोट कर लें राजमा कबाब की रेसिपी।
राजमा कबाब रेसिपी
पहला स्टेप- इसके लिए थोड़े से घी में 1 तेज पत्ता, एक छोटी दालचीनी का टुकड़ा, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन और 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक डालें। अब इसमें 3 कटे हुए प्याज डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज भुन जाए तो इसमें 1½–2 कप कद्दूकस की हुई लौकी और थोड़ा नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक सारा पानी सूख न जाए।
दूसरा स्टेप- इस मिश्रण को मिक्सर में डालें। इसमें 12–13 भीगे हुए काजू और 30–40 ग्राम भिगोकर उबला हुआ राजमा डाल दें। एक गाढ़ा पेस्ट जैसा बना लें। इसे वापस पैन में डालें और 1 बड़ा चम्मच बेसन, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालें।
तीसरा स्टेप- तैयार किए गए मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा और अच्छा थिक न हो जाए और पैन के किनारों से अलग होने लगे। अब इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से ठंडा होने तक रखें। अब इसे कबाब का आकार दें।
चौथा स्टेप- अब एक पैन में फिर से थोड़ा तेल डालें और तैयार किए हुए कबाब को मीडियम आंच पर दोनों साइड से अच्छी तरह से सेंक लें। तैयार हो आपका हाई प्रोटीन कबाब। इसे आप रोटी या फिर सलाद के साथ इंजॉय करें। आपको ये कबाब खाने में बहुत टेस्टी लगेगा। इसके नाश्ते में आसानी से बनाकर खा सकते हैं।