1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर फटाफट बनाएं मुंबई स्टाइल चिकन घोटाला, नोट कर लें आसान सी रेसिपी

घर पर फटाफट बनाएं मुंबई स्टाइल चिकन घोटाला, नोट कर लें आसान सी रेसिपी

Chicken Ghotala Recipe: चिकन से बनने वाली हर डिश का स्वाद काफी जुदा होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए एक ऐसी डिश की रेसिपी लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपके मुंह से कभी नहीं जाएगा। हम बात कर रहे हैं चिकन घोटाला की। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

Chicken Ghotala Recipe- India TV Hindi
Image Source : CHEF RANVEER BRAR/YOUTUBE Chicken Ghotala Recipe

सर्दियों में लोगों को चटपटा और तीखा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में लोग घर पर अलग अलग तरह की डिशेज बनाते हैं। नॉन वेज लवर्स चिकन से बनी कई अलग अलग तरह की डिशेज भी ट्राय करते हैं। कोई चिकन का कीमा बनाता है तो कोई चिकन बिरयानी। चिकन की हर डिश का अपना एक अलग ही जायका होता है। लेकिन क्या कभी आपने चिकन घोटाला खाया है। ये ऐसी डिश है जिसका स्वाद चखने के बाद आप चिकन की हर डिश को भूल जाएंगे। यहां हम आपके लिए चिकन घोटाला की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। ऐसे में बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें चिकन घोटाला की आसान सी रेसिपी।

चिकन घोटाला कैसे बनाएं

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन की बोनलेस मीट लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद 1-2 प्याज,, हरी मिर्च लें और इसे काट लें। इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज और हरी मिर्च डालें।

स्टेप 2

जब प्याज ब्राउन हो जाए तो इसमें एक कप दही डालें और फिर इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया और नमक डालकर मसालों को पकाएं।

स्टेप 3

जब मसाले पक जाएं तो इसमें छोटे टुकड़ों में कटे चिकन डालें। और इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसे ढककर कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4

जब ये पक जाए तो गैस बंद कर लें। इसके बाद चिकन को अच्छी तरह अच्छी तरह मैश कर दें।

स्टेप 5

अब फिर से 3-4 प्याज लें और इसे बारीक काट लें। इसके साथ ही अदरक को बारीक काट लें।

स्टेप 6

अब एक कढ़ाई लें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटे प्याज और अदरक डालें। इसके साथ ही थोड़ा सा अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।

स्टेप 7

इसके बाद इसमें मैश किए हुए चिकन को डालें और 10-15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसमें थोड़ी सी कसूरी मेथी डालें।

स्टेप 8

फिर इसे गर्मागरम पराठे, रोटी या फिर पाव के साथ सर्व करें और इसका आनंद लें।

 

Latest Lifestyle News