A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कोई नहीं बताएगा पनीर की सब्जी को टेस्टी बनाने वाली ये ट्रिक, बिना काजू, मलाई या क्रीम के बनेगी स्वादिष्ट ग्रेवी

कोई नहीं बताएगा पनीर की सब्जी को टेस्टी बनाने वाली ये ट्रिक, बिना काजू, मलाई या क्रीम के बनेगी स्वादिष्ट ग्रेवी

How To Make Paneer Gravy: पनीर की सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए लोग काजू, क्रीम या मलाई का इस्तेमाल ग्रेवी में करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक सीक्रिट ट्रिक बता रहे हैं जिससे एकदम मलाईदार और गाढ़ी पनीर की ग्रेवी बनकर तैयार हो जाएगी।

क्रीमी पनीर ग्रेवी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL क्रीमी पनीर ग्रेवी रेसिपी

घर में कुछ खास बनाने का मन हो, कोई स्पेशल डे हो, मेहमान आ रहे हों या हेल्दी खाना हो शाकाहारी लोगों के पास पनीर का ही ऑप्शन बचता है। पनीर की सब्जी खाने में स्वादिष्ट लगती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। क्रीमी, मलाईदार ग्रेवी वाला पनीर बनाने के लिए या तो लोग काजू का इस्तेमाल करते हैं या फिर ताजा क्रीम डालकर ग्रेवी की थिकनेस बढ़ाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक बता रहे हैं जिससे पनीर की सब्जी का न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा बल्कि ग्रेवी भी गाढ़ा और क्रीमी बनेगी। जानिए कैसे बनाते हैं क्रीमी पनीर की ग्रेवी?

कड़ाही पनीर, मटर पनीर या पनीर लवाबदार हो, बाजार में मिलने वाली इन सब्जियों की ग्रेवी घर से काफी अलग होती है। इसके लिए क्रीम और काजू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर आप क्रीम, मलाई और काजू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो सिर्फ पनीर के 2-3 टुकड़ों और दूध से ग्रीव को गाढ़ा बना सकते हैं। इस तरह तैयार की गई ग्रेवी से पनीर की सब्जी का वही टेस्ट और टेक्सचर आएगा जो बाजार में मिलने वाली पनीर की सब्जी में आता है।

ऐसे बनाएं पनीर की ग्रेवी

इसके लिए आप नॉर्मल प्याज टमाटर और अदरक लहसुन की ग्रेवी बना लें। अब मिक्सी में 3-4 मीडियम साइज के पनीर क्यूब्स को डालें और ऊपर से 1 कप दूध डालकर मिक्सी में पीस लें। ये एकदम क्रीम जैसा बनकर तैयार हो जाएगा। अब सब्जी में पहले तेल डालें। खड़े मसाले डाल दें। प्याज अदरक लहसुन और टमाटर डालें। मसाले को अच्छी तरह भुनने दें। जब मसाला भुन जाए तो इसमें पिसे हुए मसाले जैसे हल्दी, धनिया और मिर्च डालकर मिक्स कर दें। अब पिसे हुए पनीर और दूध को मिक्स कर दें और गैस की फ्लेम स्लो रखे हुए चलाएं। अब सब्जी में नमक डालें और पनीर डालकर 2-3 मिनट पकाएं। कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर सर्व करें। एकदम क्रीमी मलाईदार पनीर की सब्जी बनकर तैयार है। इसे पूरी, पराठा या रोटी के साथ सर्व करें। 

 

Latest Lifestyle News