1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मूंगफली और दही से तैयार करें स्वादिष्ट चटनी, इडली डोसा के साथ खाएं, जानिए रेसिपी

मूंगफली और दही से तैयार करें स्वादिष्ट चटनी, इडली डोसा के साथ खाएं, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 20, 2025 11:50 am IST,  Updated : Jun 20, 2025 11:50 am IST

Peanut Chutney Recipe: मूंगफली और दही से इतनी स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार होती है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इस चटनी को इडली, डोसा या रोटी और चावल के साथ भी खा सकते हैं। जानिए मूंगफली की चटनी की रेसिपी।

मूगफली और दही की चटनी रेसिपी- India TV Hindi
मूगफली और दही की चटनी रेसिपी Image Source : INDIA TV

भारत में जितनी तरह की सब्जियां बनती है उससे कहीं ज्यादा चटनियों में स्वाद मिल जाएगा। खाने में चटनी स्वाद को तीखा और चटपटा बना देती है। आप लहसनु, पुदीना, धनिया, आम, भांग के बीज, टमाटर और न जाने कितनी चीजों से अलग-अलग तरह की चटनी बनाकर खाते होंगे। लेकिन आज हम आपको मूंगफली और दही से स्वादिष्ट चटनी बनाना बता रहे हैं। इस चटनी को आप रोटी, पराठा, चावल या फिर साउथ इंडियन खाना जैसे इडली, डोसा और उत्तपम के साथ भी आसानी से खा सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं मूंगफली और दही की चटनी और क्या है इसकी रेसिपी?

मूंगफली और दही की चटनी की रेसिपी

पहला स्टेप- इस चटनी को बनाने के लिए आप कच्ची मूंगफली ले सकते हैं या मूंगफली को हल्का रोस्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कच्ची मूंगफली का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मूंगफली को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अगर भूनकर उपयोग करेंगे तो बिना तेल के मूंगफली को भून लें और हाथ से मसलते हुए छुलका निकाल दें।

दूसरा स्टेप- हम भीगी हुई मूंगफली का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 1 मुट्ठी मूंगफली को पानी में भिगो दें और फिर साफ पानी से धोकर मिक्सी के जार में डालें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही डालें। चटनी में 8-10 करी पत्ता, थोड़ा हरा धनिया और 1-2 हरी मिर्च डाल दें।

तीसरा स्टेप- चटनी में स्वादानुसार नमक, जीरा और 1 कली लहसुन डालें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह पीस लें। तैयार चटनी को किसी बाउल में निकाल लें। अब चटनी के लिए तड़का तैयार कर लें। इसके लिए एक पैन या कलछी लें और उसमें सरसों का तेल डालें। अब राई, करी पत्ता और 1-2 साबुत सूखी लाल मिर्च डाल दें।

चौथा स्टेप- इस तड़के को तैयार की गई मूंगफली की चटनी में मिला दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। एकदम स्वादिष्ट चटनी बनकर रेडी है। आप इसे इडली, डोसा या रोटी और चावल किसी के साथ भी खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल