1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चाय के साथ के लिए घर पर ही बनाएं मसाला पीनट, भूल जाएंगे नमकीन का स्वाद

चाय के साथ के लिए घर पर ही बनाएं मसाला पीनट, भूल जाएंगे नमकीन का स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 21, 2025 04:41 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 04:41 pm IST

क्या आप भी चाय के साथ बाजार की नमकीन खाते हैं? अगर हां, तो आपको इस रेसिपी को फॉलो कर एक टेस्टी होममेड स्नैक बनाकर देखना चाहिए।

कैसे बनाएं मसाला पीनट?- India TV Hindi
कैसे बनाएं मसाला पीनट? Image Source : INDIA TV

आइए घर पर मसाला पीनट बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 4 लोगों के लिए मसाला पीनट बनाने के लिए एक कप कच्ची मूंगफली, हाफ कप बेसन, 2 स्पून चावल का आटा, एक स्पून लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हल्दी, चाट मसाला, चुटकी भर गरम मसाला, नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक स्पून बारीक कटी हुई अदरक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- मसाला पीनट बनाने के लिए मूंगफली को किसी भी थाली में रखकर ढक दीजिए और फिर थोड़ी देर के लिए धूप में रख दीजिए।

दूसरा स्टेप- अब सूखी मूंगफली को एक कटोरे में निकाल लीजिए। इसी कटोरे में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नमक और चाट मसाला भी निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- मसाला पीनट का स्वाद बढ़ाने के लिए कटोरे में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया भी निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको इस कटोरे में थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुई सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। पानी ज्यादा न डालें और मूंगफली के मिक्सचर को गाढ़ा ही रहने दें।

पांचवां स्टेप- एक कड़ाही में मीडियम फ्लेम पर तेल को गर्म कर लीजिए। अब एक-एक करके मिक्सचर वाली मूंगफली को तेल में डालते जाएं।

छठा स्टेप- आपको मूंगफलियों को तब तक फ्राई करना है, जब तक वो कुरकुरी न हो जाएं। मूंगफली के गोल्डन ब्राउन हो जाने के बाद आप इन्हें कड़ाही से बाहर निकाल सकते हैं।

मसाला पीनट को प्लेट में रखे नैपकिन पर निकालें जिससे नैपकिन एक्स्ट्रा तेल सोख ले। आप मसाला पीनट में ऊपर से चाट मसाला और नींबू का रस डाल सकते हैं। आप चाय के साथ घर पर बनाए गए मसाला पीनट का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को मसाला पीनट का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल