1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, फॉलो करें ये हेल्दी रेसिपी, बड़े चाव से खाएंगे बच्चे

बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, फॉलो करें ये हेल्दी रेसिपी, बड़े चाव से खाएंगे बच्चे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 20, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 04:43 pm IST

क्या आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको सोया कटलेट की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सोया कटलेट्स- India TV Hindi
सोया कटलेट्स Image Source : INDIA TV

सोया में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। क्या आपने कभी सोया कटलेट्स खाए हैं? अगर नहीं, तो ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपी आपकी फेवरेट बन सकती है। सोया कटलेट्स बनाने के लिए आपको एक कप सोया चंक्स, 2 मीडियम साइज्ड बॉइल्ड आलू, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 2-4 स्पून ब्रेड क्रंब्स, एक स्पून चावल का आटा या फिर कॉर्नफ्लोर, हाफ स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 स्पून हल्दी पाउडर, हाफ स्पून गरम मसाला, एक स्पून धनिया पाउडर, नमक और तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सोया चंक्स को गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रख दीजिए। अब नरम चंक्स को अच्छी तरह से निचोड़कर मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद एक कटोरे में पिसे हुए सोया चंक्स, बॉइल्ड-मैश्ड आलू, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटा हुआ हरा धनिया निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब इसी कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- क्रिस्पी सोया कटलेट्स बनाने के लिए इस मिक्सचर में 2 स्पून ब्रेड कंब्स भी एड कर लीजिए। अगर मिक्सचर ज्यादा गीला हो जाए, तो आप इसे सुखाने के लिए चावल के आटे या फिर कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पांचवां स्टेप- अब आपको इस मिक्सचर से छोटे-छोटे कटलेट्स की शेप देनी है। आखिर में इन कटलेट्स को ब्रेड कंब्स में लपेट लीजिए।

छठा स्टेप- कड़ाही में तेल को गर्म कर इसमें एक-एक करके कटलेट्स डालिए। आपको मीडियम फ्लेम पर इन्हें गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लेना है।

सातवां स्टेप- एक प्लेट में नैपकिन निकाल लीजिए और फिर इनके ऊपर एक-एक करके सारे कटलेट्स रख दीजिए।

आठवां स्टेप- आप गर्मागर्म कटलेट्स को हरी चटनी या फिर टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल