1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शिकंजी का मसाला घर पर कैसे बनाएं? इस ट्रिक से बनाएंगे तो 2 मिनट में तैयार होगा Masala

शिकंजी का मसाला घर पर कैसे बनाएं? इस ट्रिक से बनाएंगे तो 2 मिनट में तैयार होगा Masala

how to make shikanji masala: क्या आप भी शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए शिकंजी पीते हैं। तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर आप कैसे शिकंजी का मसाला तैयार कर सकते हैं। फटाफट नोट कर लें तरीका।

शिकंजी का मसाला घर पर कैसे बनाएं? - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शिकंजी का मसाला घर पर कैसे बनाएं?

गर्मी में बॉडी को ठंडा ठंडा कुल कुल रखने के लिए लोग शिकंजी खूब पीते हैं। ये एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जो न केवल प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाता है। ज्यादातर लोग मार्केट से शिकंजी खरीदकर पीते हैं। क्योंकि मार्केट में मिलने वाले शिकंजी का स्वाद काफी जुदा होता है। शिकंजी का असल स्वाद उसके मसालों में छिपा होता है। ऐसे में आप घर पर शिकंजी का चटपटा मसाला तैयार कर घर पर ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते कैसे झटपट शिकंजी का मसाला तैयार करें। 

शिकंजी मसाला तैयार करने के लिए सामग्री

  • 3 चम्मच काला नमक
  • 2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच काली मिर्च
  • 1 चम्मच इलायची के दाने
  • 2 इंच के बराबर दालचीनी
  • ½ कप पिसी हुई चीनी

कैसे तैयार करें मसाला 

  1. एक पैन गर्म करें और फिर जीरा डालकर उसे ब्राउन होने तक भूनें। 
  2. इसके बाद किसी प्लेट में भुना हुआ जीरा निकाल लें और उसे मिक्सी में डालकर पीस लें। 
  3. अब भुने हुए जीरे में काला नमक, दालचीनी, इलायची, सौंफ और काली मिर्च फिर से मिक्सी में पीस लें। 
  4. अब इसे छलनी से छानकर स्टोर करें। शिकंजी का मसाला बनकर तैयार है। 

Latest Lifestyle News