गर्मी के मौसम में ठंडक और ताजगी देने वाला पेय अगर कुछ है, तो वह है लस्सी। एक गिलास लस्सी पी लो तो लगता है पूरा पेट भर गया।शरीर को जो तुरंत ठंडक मिलती है सो अलग।खास बात यह है कि लस्सी को बनाने के लिए आप ज़रूरी चीनी का ही इस्तेमाल करें। बिना चीनी के भी आप मलाईदार और स्वादिष्ट लस्सी बना सकते हैं। मिनटों में तैयार होने वाली यह लस्सी शरीर को तुरंत ऊर्जा और ठंडक भी देती है। तो, आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
मलाईदार लस्सी बनाने के लिए सामग्री:
आधा लीटर ताज़ा दही, बर्फ़ के कुछ टुकड़े, 10 से 12 खजूर, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, केसर के कुछ धागे, बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम, थोड़ा सा मलाई -ऑप्शनल, क्रीमीनेस के लिए
मलाईदार लस्सी बनाने का तरीका
-
पहला स्टेप: ताज़गी भरी मीठी लस्सी को बनाने के लिए, सबसे पहले दही लें। लस्सी गाढ़ी और मलाईदार तभी बनेगी जब वह ताज़ी और गाढ़ी होगी। इसलिए आधा लीटर गाढ़ा और ताज़ा दही लें
-
दूसरा स्टेप: अब, एक ब्लेंडर में बर्फ़ के कुछ टुकड़े, 10 से 12 खजूर (खजूर को ग्राइंडर में डालने से पहले गर्म पानी में 10 मिनट तक भिगो लें) और दही को डालें। उसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी डालें। इससे लस्सी में एक महक और ताज़गी भरा स्वाद आता है।
-
तीसरा स्टेप: अब, ढक्कन बंद करें और सभी सामग्री को तब तक ब्लेंड करें जब तक कि यह एकदम स्मूथ, गाढ़ी और क्रीमी न हो जाए।
-
चौथा स्टेप: इसमें पानी डालने की कोई ज़रूरत नहीं है। लस्सी का स्वाद तभी सबसे अच्छा लगता है जब वह गाढ़ी हो।
-
पांचवां स्टेप: ब्लेंड हो जाने के बाद, लस्सी को गिलास में डालें। गिलास की जगह आप मिटटी के गिलास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टेस्ट और बढ़िया लगता है
-
छटवां स्टेप: परोसने से पहले, ऊपर थोड़ा सा दूध का मोटा मलाई, केसर के कुछ धागे और बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर सजाएँ।
-
सातवां स्टेप: आपकी मीठी लस्सी सिर्फ़ पाँच मिनट में तैयार है।