1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर रेस्टोरेंट जैसा Virgin Mojito कैसे बनाएं? इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार, गर्मी में मिलेगा ठंडा का ऐहसास

घर पर रेस्टोरेंट जैसा Virgin Mojito कैसे बनाएं? इस रेसिपी से मिनटों में होगा तैयार, गर्मी में मिलेगा ठंडा का ऐहसास

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 13, 2026 10:45 am IST,  Updated : Apr 13, 2026 10:45 am IST

How to make Virgin Mojito: गर्मी के मौसम में शिकंजी, नींबू का शरबर तो आपने खूब पिया होगा। लेकिन क्या कभी आपने घर पर Virgin Mojito बनाकर ट्राई किया है। यहां हम आपके लिए Virgin Mojito की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

घर पर रेस्टोरेंट जैसा Virgin Mojito कैसे बनाएं?- India TV Hindi
घर पर रेस्टोरेंट जैसा Virgin Mojito कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

चिलचिलती गर्मी से राहत पाने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग शरबत, शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं। लेकिन एक ऐसी भी है जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ ताजगी देने का भी काम करती है। वो ड्रिंक है वर्जिन मोजितो। वर्जिन मोजितो एक फेमस ड्रिंक है जो पुदीने और नींबू के चटपटे स्वाद के फ्यूजन से बनती है। इस ड्रिंक का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग कैफे और रेस्टोरेंट जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर पर ही आप ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए वर्जिन मोजितो की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • ताजा पुदीने की पत्तियां (10-12)
  • 4 से 5 नींबू के टुकड़े
  • पिसी हुई चीनी या शुगर सिरप (2 बड़े चम्मच)
  • एक चुटकी काला नमक
  • ढेर सारी बर्फ 
  • स्प्राइट, लिम्का या सोडा वाटर 

बनाने का तरीका

  1. एक लंबा गिलास लें और उसमें पुदीने की पत्तियां और नींबू के टुकड़े डाल दें। इसके बाद एक बेलन की मदद से इसे कूट लें ताकि पुदीने का रस और नींबू का अर्क बाहर आ जाए। 
  2. इसके बाद इसमें पीसी हुई चीनी और काला नमक डालें। 
  3. अब गिलास को क्रश की हुई बर्फ से भर दें। इसके बाद इसमें चिल्ड सोडा या स्प्राइट डालें। 
  4. इसके बाद गिलास को पुदीने की पत्तियों और नींबू से सजाकर सर्व करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल