1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बासी चावल से बनाएं फूली फूली इडली, मिनटों में बनकर होगी तैयार, नोट करें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बासी चावल से बनाएं फूली फूली इडली, मिनटों में बनकर होगी तैयार, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 13, 2026 06:31 am IST,  Updated : Apr 13, 2026 06:32 am IST

Leftover Rice Idli In Hindi: अगर आप भी बासी बचा चावल फेंक देते हैं तो आज हम आपके लिए एक आसान रेसिपी लेकर आए हैं। आप बासी बचे हुए चावल से टेस्टी इडली बना सकते हैं, नोट कर लें रेसिपी

इडली- India TV Hindi
इडली Image Source : YOUTUBE - @BHUSANUR.COOKING

कई बार घर में बचे हुए चावल को फेंकना पड़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बासी चावलों से आप नरम और फूली-फूली इडली बना सकते हैं? यह न सिर्फ एक स्मार्ट किचन हैक है, बल्कि स्वाद और सेहत दोनों में भी बेहतरीन है। खास बात यह है कि इसके लिए लंबा फर्मेंटेशन भी जरूरी नहीं होता, बस कुछ आसान स्टेप्स अपनाइए और मिनटों में तैयार कीजिए टेस्टी इडली।

बासी चावल से इडली बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making idli from stale rice

1 कप बासी चावल, आधा कप सूजी, आधा कप दही, आधा कप पानी जरूरत अनुसार, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा या ईनो, थोड़ा सा तेल (ग्रीस करने के लिए)

बासी चावल से इडली बनाने की विधि: leftover rice idli in hindi,

  • पहला स्टेप: सबसे पहले बासी चावल को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और इसे स्मूद पेस्ट बना लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। 

  • तीसरा स्टेप: अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर इडली जैसा कंसिस्टेंसी तैयार करें।(अगर बैटर में थोड़ा सा पोहा मिला दें, तो इडली और भी ज्यादा मुलायम बनेगी।)

  • चौथा स्टेप: अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और बैटर को 5-10 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी थोड़ा फूल जाए। 

  • पांचवां स्टेप: इडली बनाने से ठीक पहले इसमें बेकिंग सोडा या ईनो डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें।

  • छटवां स्टेप: इसके बाद इडली मोल्ड को हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें और बैटर डालें। 

  • सातवां स्टेप: अब इसे स्टीमर में 10-12 मिनट तक पकाएं। जब इडली फूलकर तैयार हो जाए, तो गैस बंद करें और थोड़ी देर ठंडा होने दें।

  • आठवां स्टेप: गरमा-गरम इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें। यह इडली इतनी सॉफ्ट और स्पंजी बनेगी कि हर कोई तारीफ करेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल