1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चिलचिलाती गर्मी में पाना चाहते हैं चीते जैसी फुर्ती, तो आज ही पिएं ये शरबत, जान लें रेसिपी

चिलचिलाती गर्मी में पाना चाहते हैं चीते जैसी फुर्ती, तो आज ही पिएं ये शरबत, जान लें रेसिपी

आपने गर्मी के मौसम में बेल का शरबत, नींबू का शरबत तो खूब पिया होगा लेकिन क्या कभी आपने तरबूज का शरबत ट्राय किया है। इसे स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यहां से नोट कर लें रेसिपी।

how to make watermelon sharbat- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK how to make watermelon sharbat

भीषण गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते रहना चाहिए। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए लोग बेल का शरबत, गन्ने का जूस पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी तरबूज का शरबत ट्राय किया है। ये हाइड्रेशन के मामले में सभी शरबतों से आगे है। तरबूज का शरबत विटामिन ए, सी और पोटेशियम से भरपूर होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। बाजार में मिलने वाले शरबत में मिलावट होने की संभावना रहती है। ऐसे में आप घर पर ही तरबूज का शरबत बना सकते हैं। यहां हम तरबूज के शरबत की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • तरबूज: 3-4 कप (कटा हुआ और बीज निकले हुए)
  • नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
  • पुदीना के पत्ते: 8-10 ताजी पत्तियां
  • काला नमक: आधा छोटा चम्मच 
  • चीनी/शहद: 1 चम्मच
  • चाट मसाला: एक चुटकी
  • बर्फ के टुकड़े 

बनाने का तरीका 

  • तरबूज का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसके बीज निकाल लें। 
  • इसके बाद एक मिक्सर जार में तरबूज के टुकड़े को डालें। इसके बाद पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और काला नमक डालें। फिर इसे ब्लेंड करके जूस निकाल लें। 
  • फिर इस जूस में चाट मसाल मिलाएं और गिलास में बर्फ के टुकड़े और पहले से बचाकर रखे हुए तरबूज के छोटे क्यूब्स डालें। 
  • आखिरी में पुदीने की पत्ती से सजाकर इसे सर्व करें। 

Latest Lifestyle News