आम तौर पर भारतीय घरों में गेहूं के आटे से बनी रोटी खाई जाती है। लेकिन इन दिनों हेल्दी रहने के लिए लोग मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियों का भी सेवन कर रहे हैं। लेकिन आप इन सभी रोटियों को खाकर बोर हो चुके हैं तो अलसी की रोटी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। अलसी के बीजों का सेवन स्वास्थ के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अलसी की रोटी हेल्दी होने के साथ साथ टेस्टी भी है। ऐसे में यहां से फटाफट जान लें अलसी की रोटी बनाने का तरीका।
अलसी की रोटी बनाने के लिए सामग्री
- एक कटोरी गेहूं का आटा
- 50 ग्राम अलसी के बीज
- नमक स्वादानुसार
- घी
अलसी की रोटी कैसे बनाएं?
- अलसी की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीच को हल्का भून लें।
- जब ये भून जाए तो इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे बारीक पीस लें।
- इसके बाद एक बाउल में गेहूं का आटा, पिसी हुई अलसी, नमक और घी डालकर आटा गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद इसे ढककर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर रोटी बेल लें। रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं।
- फिर इसे गर्मागरम प्लेट में घी लगाकर सर्व करें।