1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं मूंग की दाल का स्वादिष्ट हलवा, उठाएं गर्मागर्म हलवे का लुत्फ, नोट कर लीजिए रेसिपी

कैसे बनाएं मूंग की दाल का स्वादिष्ट हलवा, उठाएं गर्मागर्म हलवे का लुत्फ, नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 10, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 04:07 pm IST

Moong Dal Halwa: क्या आपको मूंग की दाल का हलवा खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको इस बेहद आसान सी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

मूंग की दाल का हलवा- India TV Hindi
मूंग की दाल का हलवा Image Source : AJMER RASOI/YT

क्या आपको मीठा खाने का शौक है? अगर हां, तो आपको मूंग की दाल का हलवा बनाने के आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूंग की दाल का हलवा बनाने के लिए एक कप मूंग दाल 5-6 घंटे भीगी हुई, 3 कप दूध, एक कप चीनी, एक कप घी, 2 टेबल स्पून मावा, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, एक टेबल स्पून दूध में भीगे हुए 6 केसर के धागों की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप मूंग की दाल का हलवा बनाना सीखते हैं।

 
पहला स्टेप- सबसे पहले आपको मूंग की दाल को मिक्सर में डालकर दरदरा करके पीस लेना है।

दूसरा स्टेप- कढ़ाई में थोड़ा सा घी गर्म कर काजू को हल्का सा फ्राई कर लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा सा घी बढ़ाकर गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- गर्म घी में पिसी हुई मूंग की दाल को धीमी आंच पर 10 मिनट तक भूनिए और दाल को चलाते रहना न भूलें।

चौथा स्टेप- लगभग 10 मिनट में दाल घी को अच्छी तरह से सोख लेगी। आपको मूंग की दाल को तब तक भूनना है, जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और जब तक दाल घी छोड़ने न लग जाए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा दूध एड करते हुए मिलाते जाएं। दूध को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और हलवे को मीडियम आंच पर कुक कीजिए।

छठा स्टेप- अब आपको हलवे में चीनी मिक्स कर लगभग 2 मिनट तक मीडियम लो फ्लेम पर भूनना है।

सातवां स्टेप- इसके बाद हलवे में केसर वाला दूध, इलायची पाउडर, कटे हुए काजू मिक्स कर लगभग 5 मिनट तक मिक्स करते हुए पका लीजिए।

लगभग आधे घंटे के अंदर गर्मागर्म मूंग की दाल का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को मूंग की दाल के हलवे का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल