Independence Day 2023: आज का दिन हमारे देश के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। अब जब इतना बड़ा पर्व है तो मिठाई तो बनती है न। ऐसे में अपने तिरंगे झंडे से मिलता-जुलता ये मिठाई खाते हैं। जी हां, हम बात बूंदी के लड्डू की कर रहे हैं जिसे खाकर हम भारतीयों का मन खुश हो जाता है। लेकिन, अगर हम आपसे कहें कि आप इसे घर पर बनाकर खा सकते हैं तो। आप सोचेंगे कि इसे घर पर बनाना कितना मुश्किल होगा और ये कितना समय ले सकता है। ऐसा नहीं है, इतना भी समय नहीं लगता। तो, बिना देरी लगाए जानते हैं कि बूंदी के लड्डू कैसे बनाएं।
बूंदी के लड्डू बनाने की विधि-bundi ke laddu banane ki vidhi in hindi
घर पर बूंदी के लड्डू बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए बस चने का आटा, घी, दूध, केसर, संतरे का रंग और चीनी ले लें। इसके साथ ही इसे ऊपर से सजाने के लिए काजू, इलायची और खीरे का बीज भी ले सकते हैं।
Image Source : socialbundi ke laddu recipe
बूंदी के लड्डू कैसे बनाएं-How to make bundi ke laddu
अब सबसे पहले चने के आटे को दूध और केसर में मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें। इसे ऐसा होना चाहिए कि ये पतला हो पर पानी जैसा नहीं। अब 1 पैन में घी को गर्म होने के लिए रख दें। अब एक छन्नी के जरिए इसे बूंदी को घी में डालें। इस दौरान इसे जल्दी-जल्दी चलाएं। हल्की आंच पर इसे तब तक फ्राई करें जब तक इनका रंग हल्का भूरा न हो जाएं। फिर साइड में एक पेपर रखें और इसी में बूंदी के लड्डू डालते जाएं। अब दूसरी तरह चीनी और पानी को मिलाकर एक चाशनी तैयार कर लें। साथ ही इसमें संतरे का रंग मिलाएं।
अब इसमें बूंदी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स सभी चीजों को डालकर मिक्स करें। लगभग 10 मिनट के बाद इसमें ऊपर से थोड़ा गर्म पानी डालें और इसे 40 मिनट से ज्यादा ढक कर रख दें। इसके बाद अपने हाथों पर हल्का सा ही लगाएं और बूंदी के लड्डू बनाना शुरू करें। जब कुछ लड्डू बनकर तैयार हो जाएं तो इस पर खीरे के बीज चिपका दें और सर्व करें। आप इसे लंबे समय तक रखने के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं। तो, बस तैयार हो गई आपकी बूंदी की लड्डू। अब इसे दिनभर खाएं और लोगों को खिलाएं।
Latest Lifestyle News