1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दिलों में देशभक्ति का जज्बा जगा देंगी ये Independence Day Wishes, शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

दिलों में देशभक्ति का जज्बा जगा देंगी ये Independence Day Wishes, शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

 Published : Aug 14, 2023 12:44 pm IST,  Updated : Aug 14, 2023 12:44 pm IST

Independence Day Wishes: देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए लोग अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हॉट्सएप पर बधाई देते हैं।

Independence Day- India TV Hindi
Independence Day Image Source : FREEPIK

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं। 15 अगस्त को सेलिब्रेट करने के लिए भारतवासी अपना अलग-अलग तरीका अपनाते हैं। कोई तिरंगा रंग के कपडे़ पहनता है तो कोई मिठाई बांटता है। इसके अलावा लोग इस खास मौके पर एक दूसरे को विश करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। यहां हम आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ ऐसे मैसेज बताने वाले हैं, जिन्हें पढ़कर देश की युवा पीढ़ी देशभक्ति से लबरेज हो जाएगी। इन Independence day wishes को पढ़ने के बाद आप खुद को इन्हें फॉर्वर्ड करने से रोक नहीं पाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के लिए देशभक्ति के मैसेज (Happy Independence Day 2023 Wishes)

1- देश के जवान हमारे लिए ठंड में ठिठुरते हैं

कभी तपती धूप में जलते हैं
कैसे होती है हिफाजत मुल्क की
कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देखो
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

2- नशा तिरंगे की आन का है
नशा मातृभूमि की शान का है
लहराएंगे हर अपना तिरंगा
नशा ये हिन्दुस्तान का है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

3- एक बार फिर वो नजारा याद कर लो
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लो
बलिदानियों के खून की धारा याद कर लो
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

4- देश के वीर फांसी चढ़े और सीने पर खाई गोली
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

5- दो गज जमीन के लिए बंद करो लड़ना,
देश के लिए एक होकर दुनिया का करो मुकाबला
स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई !

6- न धर्म के नाम पर जियो
न मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत है धर्म वतन का बस जियो वतन के नाम पर
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

7- लहराएगा तिरंगा अब आसमां पर,
भारत का नाम होगा दुनिया की जुबान पर,
देश के लिए जान देने को हैं तैयार
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: Independence day 2023: इस स्वतंत्रता दिवस मन को दें कुछ पल की शांति, जाएं बापू के घर साबरमती आश्रम

रायसीना हिल्स से लेकर इंडिया गेट तक, 15 अगस्त पर दिल्ली में इन जगहों की शाम होती है केसरिया

Independence Day 2023: इन इमारतों ने देखा था आजाद भारत का सपना, स्वतंत्रता संग्राम के हैं असली गवाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल