1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शेफ से सीखें नए स्टाइल में मूंग स्प्राउट्स चीला बनाने का तरीका, हेल्दी डिनर के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट करें विधि

शेफ से सीखें नए स्टाइल में मूंग स्प्राउट्स चीला बनाने का तरीका, हेल्दी डिनर के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट करें विधि

मूंग स्प्राउट्स चीला सेहत के लिए हेल्दी होने के साथ साथ टेस्टी भी होता है, ख़ास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। चलिए जानते हैं इसकी आसानी रेसिपी

मूंग स्प्राउट्स चीला रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @YOUR FOOD LAB मूंग स्प्राउट्स चीला रेसिपी

अगर आप डिनर में कुछ हेल्दी, टेस्टी और हल्का खाना चाहते हैं, तो मूंग स्प्राउट्स चीला एक बेहतरीन विकल्प है। मूंग स्प्राउट्स से बना चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइट को पौष्टिक बनाने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। शेफ संज्योत कीर बता रहे हैं कि आप घर पर आसानी से वेजिटेबल मूंग स्प्राउट्स चीला कैसे बना सकते हैं। तो, आइए जानते हैं मूंग स्प्राउट्स चीला बनाने की आसान विधि और इसे तैयार करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी

मूंग स्प्राउट्स चीला बनाने के लिए साम्रगी

ब्रोकोली 50 ग्राम, पत्ता गोभी 50 ग्राम, 1 छोटे आकार का गाजर, अदरक 1 इंच, हरी मिर्च 1, स्प्राउट्स डेढ़ कप, पानी 2–3 बड़े चम्मच, स्वीट कॉर्न 50 ग्राम, हरे प्याज़ की पत्तियां 2, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच, घी ज़रूरत के अनुसार

मूंग स्प्राउट्स चीला बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मूंग स्प्राउट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक चॉपर में ब्रोकोली, पत्ता गोभी, छिली हुई गाजर, अदरक और हरी मिर्च डालें और इन सबको बारीक चॉप कर लें। उसी चॉपर में अब स्प्राउट्स और थोड़ा पानी डालें और इसे दरदरा पीस लें। अब इसे सब्जियों वाले मिश्रण में मिला दें।

  • दूसरा स्टेप: अब, इसमें स्वीट कॉर्न और बारीक कटी हुई हरे प्याज़ की पत्तियां डालें। उसके बाद अब नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें, और सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।

  • तीसरा स्टेप: एक पैन को तेज़ आंच पर हल्का गर्म करें। इसमें घी डालें और इसे अच्छी तरह फैला लें। स्पैटुला की मदद से पैन पर घोल डालें, इसे ढक दें और 6–8 मिनट तक पकने दें। बीच में ढक्कन हटाकर थोड़ा और घी डालें फिर दोबारा ढककर पकने दें।

  • चौथा स्टेप: अब 8–10 मिनट बाद, इसे सावधानी से पलट दें। थोड़ा और घी डालें और दूसरी तरफ से भी 2–3 मिनट तक पकाएं। प्रोटीन से भरपूर 'स्प्राउट वेजिटेबल चीला' तैयार है, जो दोनों तरफ से सुनहरा पक चुका है। अब इसे एक प्लेट में निकालें और सॉस के साथ परोसें; या फिर आप इसे चटनी या दही के साथ भी खा सकते हैं।

Latest Lifestyle News