1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों का सुपरफूड है कर्ड राइस, जानें साउथ इंडियन स्टाइल में कैसे बनाएं यह रेसिपी, नोट करें विधि

गर्मियों का सुपरफूड है कर्ड राइस, जानें साउथ इंडियन स्टाइल में कैसे बनाएं यह रेसिपी, नोट करें विधि

How To Make Curd Rice: कर्ड राइस एक ठंडा, टेस्टी और झटपट बनने वाला साउथ इंडियन डिश है, जो विशेष रूप से गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

कर्ड राइस - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - PREMA RECIPES कर्ड राइस

गर्मियों में जब तेज धूप और गर्मी से शरीर थकने लगता है, तब कुछ हल्का, ठंडा और पेट को आराम देने वाला खाना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में कर्ड राइस एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। साउथ इंडिया की यह सिंपल और स्वादिष्ट डिश आज हर घर में पसंद की जाती है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट रेसिपी। 

कर्ड राइस बनाने की सामग्री

1 कप दही (फ्रेश और हल्का खट्टा), 1/2 कप दूध, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने, 1 छोटा चम्मच उड़द दाल, 1-2 सूखी लाल मिर्च, 1-2 हरी मिर्च, 8-10 करी पत्ते, 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1 चम्मच तेल, अनार के दाने, कद्दूकस गाजर, धनिया पत्ती

कर्ड राइस बनाने की विधि: 

  • पहला स्टेप: बासी चावल को पानी में भिगोकर रखें। सुबह,  चावल को अच्छी तरह से मैश करें ताकि टेक्स्चर क्रीमी न बनें। 

  • दूसरा स्टेप:  अब, एक कप दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंटें। इसमें थोड़ा सा दूध डालकर इसे और स्मूद बना ले. 

  • तीसरा स्टेप: अब इसमें एक छोटा चम्मच चीनी और स्वाद अनुसार नमक डालें। 

  • चौथा स्टेप: अब, एक करछुल में एक चम्मच तेल डालें और उसके बाद उसमें सरसों के दाने, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ते, 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और हल्का ब्राउन होने तक पकाएं। 

  • पांचवा स्टेप: अब कर्ड राइस में इस तड़के को डालें और ऊपर से अनार के दाने और हरी धनिया की पत्तियों से गार्निश करें।

गर्मियों में कर्ड राइस खाने के फायदे
गर्मियों में कर्ड राइस खाना पाचन को दुरुस्त रखता है, शरीर को प्राकृतिक ठंडक देता है और तुरंत एनर्जी देता है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पेट को स्वस्थ रखता है, एसिडिटी कम करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह सुपाच्य, हल्का और वजन घटाने में भी सहायक है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Lifestyle News